दशहरा विशेष - घर में उपलब्ध चीजों से ऐसे बनाएं दशहरे के लिए रावण

5 minute
Read



Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

शारदीय नवरात्रि के 9 दिन की समाप्ति के बाद दसवें दिन विजयादशमी या दशहरे का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन कई जगहों पर राम लीला का आयोजन किया जाता है। जिसमें कलाकार रामायाण के पात्र राम, सीता और लक्ष्मण बनते है। इसी दौरान बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया जाता है। 

जानिए दशहरे का महत्व -

हमारे देश में प्रमुख त्यौहारों के रूप में विजयादशमी या दशहरा भी मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि खत्म होते ही दशमी के दिन दशहरा मनाया जाता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन क्रोध, असत्य, बैर, ईर्ष्या, दुख, आलस्य के प्रतीक रावण को जलाने का रिवाज है। 

दशहरे की कहानी -

भगवान राम अयोध्या नगर के राजकुमार थे। वे राजा दशरथ के सबसे बड़े पुत्र थे। राम से छोटे लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न थे। राम की पत्नी का नाम सीता था। राजा दशरथ की तीसरी पत्नी कैकेई के दिए वचन के कारण राम, सीता और लक्ष्मण को चौदह वर्ष का वनवास दिया जाता है और उन्हें अयोध्या नगरी छोड़कर जंगलों में रहने के लिए जाना पड़ता है। उसी वनवास काल के दौरान लंका के अहंकारी राजा रावण द्वारा सीता का अपहरण कर लिया जाता है। रावण एक महाशक्तीशाली और चतुर्वेदों का ज्ञाता राजा था। उसकी लंका सोने की बनी थी और उसमें अपार अहंकार था। राम ने अपनी पत्नी सीता को वापस लाने के लिए रावण से युद्ध किया। इस युद्ध में वानर सेनाओं सहित हनुमान जी ने राम का साथ दिया। युद्ध में राम ने रावण को पराजित कर उसका वध किया। इसी दिन को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। प्रतीक स्वरुप हर साल रावण के पुतले का दहन किया जाता है।

cartoon image of Raavan

pic source: artstation

 

घर में उपलब्ध चीजों से ऐसे बनाएं रावण -

रावण दहन देखने में बच्चों के साथ बड़ों को भी मजा आता है। ऐसे में यदि घर पर छोटा सा रावण बनाकर जलाया जाए तो यह बच्चों के लिए मजेदार और यादगार लम्हा होगा। आज हम आपको घर पर ही रावण बनाने की पूरी विधि बताने जा रहे है। तो आईये जानते है घर पर कैसे बनाएं रावण।

घर पर रावण बनाने के लिए सामग्री -

घर पर रावण बनाने के लिए कई चीजों की जरुरत पड़ती है जो आपके घर में आसानी से मिल सकती है। जैसे जूतों के डिब्बे, ड्राइंग शीट, डिस्पोजेबल ग्लास, सेलो टेप, लकड़ी की स्केल, पेंसिल, कलर, फवीक्विक, फेविकोल, कैंची, रंगीन पेपर आदि।

ऐसे बनाएं रावण -

घर पर रावण बनाने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा -

1. सबसे पहले ड्राइंग शीट पर रावण के एक जैसे दिखने वाले 10 चेहरे एक साथ चिपकाकर बना लिजिए। इसके साथ ही 10 एक जैसे दिखने वाले मुकुट जो चेहरों पर लग सके इस साइज के बना लिजिए।

2.अब स्केच कलर से चेहरे पर स्कीन जैसा दिखने वाला कलर लगाईये और मुकुट पर चमकने वाला सुनहरा कलर लगाईये।

3.कलर सूखने के बाद कैंची की मदद से चेहरे और मुकुट को काटकर रख लिजिए। काटते समय चेहरे और मुकुट की सीरीज एक साथ काटिए उन्हें अलग-अलग मत करिए।

4.अब फेविकोल की मदद से चेहरों पर मुकुट लगा दिजिए और सुखने के लिए रख दिजिए।

5. अब लकड़ी की स्केल को गिफ्ट पेपर से अच्छी तरह कवर करिए।

6.अब डिस्पोजेबल ग्लास को रंगीन पेपर से कवर करने के बाद स्केल से आर-पार करते हुए चिपका दिजिए। इस तरह रावण के दो हाथ बन जाएंगे।

7.अब दस डिस्पोजेबल ग्लास को रंगीन पेपर से कवर करके उसपर रावण के 10 सिर चिपका दिजिए। ये सभी एक लाईन में होने चाहिए ताकि रावण के 10 चेहरे एक साथ दिखें।

8.अब जूतों के पुराने डिब्बों से रावण की बॉडी बनानी है। जितने बड़े डिब्बे होंगे रावण की लंबाई उतनी ही बड़ी होगी। अब डिब्बे को अच्छी तरह रंगीन पेपर से कवर कर लिजिए और उसको एक बॉडी के शेप में बनाने के लिए अखबार की मदद लिजिए। प्रक्रति का ध्यान रखते हुए आप पटाखों का इस्तेमाल करने से बचें।

9.अब बॉडी और सिरों को स्केल की मदद से जोड़ दिजिए। इसके लिए आप फेविकोल और सेलो टेप का इस्तेमाल कर सकते है।

10.अब रावण के एक हाथ में हार्ड पेपर की बनी तलवार और दूसरे हाथ में ढाल बनाकर चिपका दें। अब आपका रावण बनकर तैयार है। यदि आप इन स्टेप्स से भी रावण नही बना पा रहे है तो नीचे दिए वीडियो को देखकर आसानी से घर पर ही रावण बना सकते है।

Logged in user's profile picture




दशहरे का क्या महत्व है?
हमारे देश में प्रमुख त्यौहारों के रूप में विजयादशमी या दशहरा भी मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि खत्म होते ही दशमी के दिन दशहरा मनाया जाता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन क्रोध, असत्य, बैर, ईर्ष्या, दुख, आलस्य के प्रतीक रावण को जलाने का रिवाज है।
घर पर रावण बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
घर पर रावण बनाने के लिए कई चीजों की जरुरत पड़ती है जो आपके घर में आसानी से मिल सकती है। जैसे जूतों के डिब्बे, ड्राइंग शीट, डिस्पोजेबल ग्लास, सेलो टेप, लकड़ी की स्केल, पेंसिल, कलर, फवीक्विक, फेविकोल, कैंची, रंगीन पेपर आदि।