अपने घर को उत्सव के लिए करें तैयार- दिवाली की सजावट

6 minute
Read

Highlights दिवाली में अपने घर को जगमगाते हुए देखने की सबकी इच्छा होती है। लेकिन, मुश्किल होती है डेकोरेशन आइडिया सेलेक्ट करने में। तो इस दिवाली आप रंगोली, फ्लोटिंग कैन्डल, चॉकलेट ट्री और पेपर क्राफ्ट से बनाएं अपने घर को खूबसरत और बनाएं इस दिवाली को सबसे स्पेशल और यादगार!

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

नवरात्र बीतने के बाद अब दिवाली बेहद नजदीक है! ऐसे में हर घर में साफ-सफाई जोरों-शोरों से चल रही है। दिवाली का मतलब भारत में काफी कुछ होता है जैसे लजीज पकवान, घर का जगमगाना, दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलना, खूब सारी मस्ती और उल्लास! हर कोई चाहता है कि उसकी दिवाली सबसे बेस्ट बीते। 

दिवाली की तैयारियों में सबसे जरूरी होती है घर की साफ-सफाई और उसके बाद जरूरी होती है घर की सजावट! घर की सजावट का ट्रेंड मौसम की तरह अक्सर बदलता रहता है। 

अगर आप दिवाली डेकोरेशन को लेकर कंफ्यूज हैं तो हम लेकर आएं आपके लिए डेकोरेशन के 10 शानदार टिप्स। तो रेडी हो जाएं इस दिवाली खुद को और घर को दोनों को खूबसूरत बनाने के लिए। इस दिवाली घर को सजाएं कुछ इस तरह कि मेहमानों की नजर घर की सजावट पर ही अटक जाए!

दिवाली में घर को सजाने के लिए अपनाएं ये 10 टिप्स : 

सजावट के लिए सबसे पहले करें घर की दीवारों को तैयार :

a yellow sofa set in a living room

दिवाली के वक्त में वॉल पेंटिंग का काम सबके घर में होता ही है। ऐसे में आप चटक रंग से अपने घर की दीवारों को रंग सकते हैं। रंगों का चुनाव हल्का भी किया जा सकता है जिसपर चटक रंग की सजावट अच्छी लगे। 

अगर आप वॉल पेंट नहीं कराना चाहते हैं तो आप वॉल पेपर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आज कल रंग-बिरंगे, थ्री डी, प्रिंटेड और कई तरह के वॉल पेपर मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। आप दिवाली थीम से मिलते-जुलते वॉल पेपर का चुनाव भी कर सकते हैं। 

हालांकि, वॉल पेपर लंबे समय तक टिकते हैं तो ऐसे वॉल पेपर का ही चुनाव करें जो पूरे साल अच्छा लगे ना कि दिवाली के बाद आउट ऑफ मोमेंट लगे।

दिवाली में कैंडल्स को भूलना मना है :

candles burning with lights in background

खूबसूरत कैंडल्स के बिना दिवाली बिल्कुल अधूरी-सी है। आज कल बाजार में अनेक तरह के कैंडल्स मिल रहें हैं। ऐसे में आप फ्लोटिंग कैंडल्स, सुगंधित कैंडल्स और होम मेड कैंडल्स को इस दिवाली घर ला सकती हैं। 

एक बड़े से खूबसूरत बर्तन में पानी भरकर उसमें फ्लोटिंग कैंडल्स को सजाएं। सुगंधित कैंडल्स आपके पूरे घर में खुशबू फैला देगी। इनके अलावा आप घर पर होम मेड कैंडल्स भी बना सकते हैं या प्लेन कैन्डल को डेकोरेट भी कर सकते हैं।

लाइट्स से जगमगाएगा आपका घर :

a string of bulbs hanging on a wire

घर के अंदर डेकोरेशन की तरह घर के बाहर भी डेकोरेशन होगी तभी तो लगेगा कि दिवाली मन रही है। घर को बाहर से सजाने के लिए और सीढ़ियों को खूबसूरत दिखाने के लिए रंग-बिरंगी लाइट्स का इस्तेमाल करें। बाजार से या ऑनलाइन आप इन लाइट्स को खरीद सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका भी आसान होता है।

मिट्टी के दिये :

Rangoli made with diyas

ट्रेंड में कुछ भी नया आ जाए लेकिन मिट्टी के दिये पुराने नहीं होते हैं। आजकल मिट्टी के दिये भी कई तरह के मिलने लगे हैं। आप इन्हें छत पर सजाने के लिए खरीद सकते हैं।

बच्चों के लिए चॉकलेट ट्री :

a chocolate tree

दिवाली पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहते हैं। ऐसे में बच्चों को खुश करने के लिए आप घर में खुद से एक चॉकलेट ट्री तैयार कर सकते हैं। किसी बड़े पौधे को घर के बीचों-बीच गमले में लगा दें और उसकी शाखाओं में कैंडी और चॉकलेट लटका दें। ऐसे करने से बच्चे इसी पौधे के आस-पास घूमते रहेंगे और ये घर का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन भी लगेगा।

रंगोली :

रंगोली से दिवाली में घर की रौनकता बढ़ जाती है। यू ट्यूब से देखकर आप दिवाली में सिंपल और खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। भवान गणेश और माता लक्ष्मी जी वाला रंगोली का डिजाइन घर में काफी प्यारा लगेगा। इसे दिये की मदद से सजाना न भूलें।

पेपर क्राफ्ट :

different types of paper craft

कलरफुल पेपर क्राफ्ट से कम बजट में अपने घर को सजाया जा सकता है। कार्डबोर्ड, ग्लिटर पेपर, स्केच और सीजर, बस इन चीजों की मदद से भी आप कमाल के पेपर क्राफ्ट बना सकते हैं। दिवाली में ये पेपर क्राफ्ट डेकोरेशन सबका ध्यान अपनी तरफ खीचेंगे। 

कांच के कंदील :

a paper lantern

कांच के कंदील घर में चारों तरफ सजा सकते हैं। ये घर की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं। घर के बाहर भी आँगन में भी ये कंदील देखने में खूबसूरत लगते हैं।

आर्टिफ़िशियल फूल :

आर्टिफ़िशियल फूल को हर दिवाली में इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बार खरीदने के बाद ये हर दिवाली में आपके काम आएंगे। पूरे घर में फ्लॉवर लुक देने में ये काफी मदद करते हैं। इसके साथ खूशबू वाले कैन्डल बिल्कुल असली फूल की वाइब्स देते हैं।

दिवाली तोरण :

दिवाली तोरण

माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को दिवाली के मौके पर आकर्षित और आमंत्रित करने के लिए, घर के दरवाजे पर दिवाली तोरण लगाए जाते हैं। इनसे घर के द्वार भी काफी खूबसूरत दिखने लगते हैं।

Logged in user's profile picture




क्या पेपर क्राफ्ट से घर सजा सकते हैं?
कलरफुल पेपर क्राफ्ट से कम बजट में अपने घर को सजाया जा सकता है। कार्डबोर्ड, ग्लिटर पेपर, स्केच और सीजर, बस इन चीजों की मदद से भी आप कमाल के पेपर क्राफ्ट बना सकते हैं। दिवाली में ये पेपर क्राफ्ट डेकोरेशन सबका ध्यान अपनी तरफ खीचेंगे।