सफेद सिरके के अद्भुत उपयोग

7 minute
Read

Highlights

सफेद सिरके के ऐसे उपयोग जिनके बारे में जान कर आप हैरान रह जाएंगे…



Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.
रुचि शर्मा
 
रुकिए! यह एक आम खाना बनाने पर लेख नहीं है। हम सभी के घर में सफेद सिरके की वह बोतल जरूर होती है, है ना? लेकिन हम में से ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि इसका उपयोग केवल खाना पकाने तक ही सीमित है। अचार, सलाद, मैरिनेड और सॉस बनाने और यहां तक ​​कि बेकिंग के लिए भी हम सभी इसका भरपूर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या होगा अगर हम आपको बताएं कि यह आम दिखने वाला सफेद सिरका आपके घर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए और कई अन्य चीज़ों में आपकी मदद कर सकता है? जी हां, साफ- सफाई से लेकर दुर्गंध दूर करने तक, यह कई चीजों पर अद्भुत काम कर सकता है। यहां हम ने कुछ चीज़ों की सूची बनाई है जिनके लिए आप तुरंत इस जादुई सफेद सिरके का उपयोग कर सकते हैं!
 
1. फ्रिज की सफाई
 
a bottle of tops vinegar
फोटो स्रोत- Amazon
 
फ्रिज में उन दागों और यहां तक ​​कि उस अजीब गंध से भी छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होता है। आप महीने में एक बार अपने फ्रिज के हिस्सों को साफ करने के लिए आधे पानी और आधे सिरके के घोल में नींबू की कुछ बूंदे डाल कर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने फ्रिज को अंदर और बाहर दोनों तरफ से साफ करने के लिए इस घोल का उपयोग कर सकते हैं।
 
2. नए कपड़ों का कच्चा रंग
 
नए कपड़ों की खरीदारी का अनुभव एक बुरी याद बन जाता है जब आप वास्तव में नोटिस करते हैं कि पहली धुलाई के दौरान उनमें से रंग निकलते हैं। कुछ मामलों में वह खूबसूरत नीली शर्ट पसीने के कारण आपकी त्वचा को भी नीला कर देती है। यह विशेष रूप से तब होता है जब आप टाई और डाई उत्पादों के प्रशंसक होते हैं क्योंकि उनका रंग कच्चा होता है। लेकिन चिंता न करें, आप अपने कपड़ों को धोने से पहले कुछ मिनट के लिए सिरके के घोल में डुबो सकते हैं और इन कपड़ों का रंग दोबारा नहीं निकलेगा!
 
3. बॉलपॉइंट पेन या क्रेयॉन के निशान
 
children drawing with crayons
 
घर के बच्चे, विशेष रूप से जो माध्यमिक कक्षाओं में हैं, उन्हें अक्सर स्कूल में पेन का उपयोग करने की मिली नई अनुमति के कारण वह पेन के साथ खेलते देखे जाते है। और इन डेस्क या दीवारों पर बॉलपॉइंट के सभी दाग देख कर माताओं को गुस्सा आता है। आप उन दागों को मिटाने के लिए कपड़े के एक टुकड़े के ऊपर कुछ सफेद सिरका ले सकते हैं। हालांकि यह ज्यादातर चिकनी सतह वाली दीवारों पर काम करता है। आप फर्श पर क्रेयॉन के निशान से छुटकारा पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
4. बर्तनों की सफाई
 
आप सिरके की मदद से कॉफी के दाग या तेल के दाग जैसे मुश्किल दागों से छुटकारा पा सकते हैं। यहां तक ​​कि सिरका और पानी के घोल के माध्यम से कॉफी मशीन को साफ करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। कॉफी बनाने से पहले, सफाई के बाद कम से कम 2 चक्र सादा पानी चलाने का ध्यान जरूर रखें! आप सिरके का उपयोग डिशवौशर साफ करने के लिए भी कर सकते हैं।
 
5. माइक्रोवेव की सफाई
 
a picture of kitchen with microwave
 
फ्रिज की सफाई के लिए आपने जिस तरह के घोल का इस्तेमाल किया था, उसी तरह के घोल से आप अपने माइक्रोवेव को भी साफ कर सकते हैं। एक चौथाई कप सिरका और एक कप पानी का घोल बना लें। आपको बस इस घोल को माइक्रोवेव सेफ बाउल में डालना है और 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म करने रख देना है। माइक्रोवेव के भीतर चारों तरफ एक धुंध बन जाएगी जिसे आप आसानी से एक कपड़े से पोंछ सकते हैं और फिर आपके पास केवल स्पिक और स्पैन माइक्रोवेव होगा! बहुत कड़े दागों के लिए, आप इस घोल का उपयोग किचन टॉवल या कपड़े के टुकड़े कॆ द्वारा पोंछने के लिए कर सकते हैं।
 
6. किचिन सिंक की बंद नालीयों को खोलने के लिए
 
किचन सिंक की बंद नालियों को खोलना वास्तव में मुश्किल है, खासकर जब आप ऐसा करने के लिए उन पदार्थों के शौकीन नहीं हैं, जो बाजार में उपलब्ध हैं। आप आधा कप बेकिंग सोडा उस में डालने का प्रयास करें और इसके बाद एक कप सिरका भी डालें, आप फोम के निर्माण को देखेंगे, थोड़ी देर बाद जब फोम कम हो जाए तो पाइप को फ्लश करने के लिए गर्म उबलते पानी का उपयोग करें।
 
7. कपड़े धोने के सॉप्टनर के रूप में और कपड़े के दाग हटाने के लिए
 
a lady adding clothes in washing machine
 
क्या आप अपने कपड़ों के लिए फ़ैब्रिक सॉफ़्नर का उपयोग करना पसंद करते हैं? इसके बजाय कुछ सिरके का उपयोग करने का प्रयास करें, यह आपके कपड़ों को अविश्वसनीय रूप में नरम करेगा और साथ ही कोई सिरके की गंध भी नहीं होगी। अंडरआर्म के निशान, कफ और कॉलर के निशान से छुटकारा पाने के लिए आप इसे प्री-वॉश के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
8. पालतू जानवरों के द्वारा की गंदगी
 
a cute dog
 
क्या आप के घर में कोई पालतू जानवर है? फिर कभी-कभी ऐसे उदाहरण होंगे जहां आपके पालतू जानवर ने किसी क्षेत्र को गंदा कर दिया हो। आप उस क्षेत्र को साफ करने के लिए सिरके का उपयोग कर सकते हैं। सिरके की गंध आपके पालतू जानवर को फिर से उसी जगह को गंदा करने से भी रोकेगी। आप उन जगहों पर भी सिरका स्प्रे कर सकते हैं जहां से आप अपने पालतू जानवरों को दूर रखना चाहते हैं।
 
9. ज़ंग से छुटकारा
 
ज़ंग लगी कील पर सिरका डालकर उन्हें खोलने में आप मदद ले सकते हैं। वे ढीले हो जाएंगे और फिर आप उन्हें आसानी से खोल सकते हैं। आप अपने ज़ंग लगे औजारों को सिरके में भिगो सकते हैं और फिर उन्हें एक बार फिर से चमकदार बना सकते हैं।
 
10. स्टिकर और मूल्य टैग हटाने में मदद
 
a bottle of vinegar with a bowl of salad
फोटो स्रोत- pfieiffer
 
बहुत बार हम इन स्टिकर्स और प्राइस टैग्स जो की विशेष रूप से नए फर्नीचर, कांच या अन्य चीजों पर देखते हैं, जिनसे छुटकारा पाना वास्तव में मुश्किल होता है। बस स्टिकर के किनारों को सिरके से भिगोएँ और फिर इसे पुराने क्रेडिट कार्ड जैसी किसी चीज़ से सावधानी से खुरचें।
 
टिप: ग्रेनाईट या अन्य प्रकार की पत्थर की सतह एवं वैक्सड फर्नीचर पर सिरके का प्रयोग न करें, क्योंकि सिरका में एसिड की मात्रा इसे स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकती है।
 
हम आशा करते हैं कि आप भी उतने ही मोहित होंगे जितने हम तब थे जब हमने सफेद सिरके के इन अद्भुत उपयोगों को देखा था। आप इसका उपयोग उपरोक्त उपयोगों के अलावा सामान्य रूप से टाइल, काउंटरटॉप्स, फर्श, शावर और बाथटब, दर्पण या यहां तक ​​कि रसोई और घर की सफाई के लिए भी कर सकते हैं। क्या आपको उपरोक्त लेख पसंद आया? अपने विचार हमारे साथ साझा ज़रूर करें!
Logged in user's profile picture




क्या सिरका कपड़ों के रंग को पक्का करता है?
नए कपड़ों की खरीदारी का अनुभव एक बुरी याद बन जाता है जब आप वास्तव में नोटिस करते हैं कि पहली धुलाई के दौरान उनमें से रंग निकलते हैं। कुछ मामलों में वह खूबसूरत नीली शर्ट पसीने के कारण आपकी त्वचा को भी नीला कर देती है। यह विशेष रूप से तब होता है जब आप टाई और डाई उत्पादों के प्रशंसक होते हैं क्योंकि उनका रंग कच्चा होता है। लेकिन चिंता न करें, आप अपने कपड़ों को धोने से पहले कुछ मिनट के लिए सिरके के घोल में डुबो सकते हैं और इन कपड़ों का रंग दोबारा नहीं निकलेगा!
सिरके से बर्तनो की सफाई कैसे करें?
आप सिरके की मदद से कॉफी के दाग या तेल के दाग जैसे मुश्किल दागों से छुटकारा पा सकते हैं। यहां तक ​​कि सिरका और पानी के घोल के माध्यम से कॉफी मशीन को साफ करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। कॉफी बनाने से पहले, सफाई के बाद कम से कम 2 चक्र सादा पानी चलाने का ध्यान जरूर रखें! आप सिरके का उपयोग डिशवौशर साफ करने के लिए भी कर सकते हैं।
क्या सिरके से जंग हटा सकते हैं?
ज़ंग लगी कील पर सिरका डालकर उन्हें खोलने में आप मदद ले सकते हैं। वे ढीले हो जाएंगे और फिर आप उन्हें आसानी से खोल सकते हैं। आप अपने ज़ंग लगे औजारों को सिरके में भिगो सकते हैं और फिर उन्हें एक बार फिर से चमकदार बना सकते हैं।