ट्रेंड में हैं ये पांच लिपस्टिक शेड्स जो आपके लुक में लगा देंगे चार चांद

8 minute
Read

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

लड़कियों के मेकअप किट में कुछ हो या न हो लेकिन लिपस्टिक जरूर मिल जाएगी। रंग-बिरंगे .. होंठों को गुलाब की पंखुरियों जैसा दिखाने वाले खूबसूरत लिपस्टिक हर किसी के पसंदीदा होते हैं। और हो भी क्यूं न...लिपस्टिक के बिना तो हर मेकअप लुक अधूरा है।

हालांकि, लिपस्टिक के शेड्स आपको कंफ्यूज करने में भी पीछे नहीं हटते! ऑनलाइन खरीदारी हो या दुकान में शॉपिंग, लिपस्टिक की कौन-सी शेड चुनी जाए इसे लेकर हर कोई कंफ्यूज होता है। इसी कारण से कभी-कभी आप कोई भी शेड की लिपस्टिक खरीद तो लेती हैं लेकिन बाद में अफसोस भी उतना ही करती हैं। आपकी इसी परेशानी को थोड़ा-सा कम करने के लिए हम लेकर आएं हैं मार्केट में सबसे प्रचलित, ट्रेंडी और क्यूट लिपस्टिक शेड्स!

सबसे ट्रेंडी और क्यूट पांच लिपस्टिक शेड्स :

ब्लड रेड लिपस्टिक : पार्टी में बनना हो सेंटर ऑफ अट्रैक्शन या फिर किसी दिन दिखना हो बोल्ड, तो ब्लड रेड लिपस्टिक शेड आपके लिए परफेक्ट रहेगी। हल्के रंग के ड्रेस के साथ आप कॉन्ट्रास्ट कलर की लिपस्टिक लगाएंगी तो सब देखते रह जाएंगे। ध्यान रखें मार्केट में रेड शेड के लिपस्टिक की भरमार है, ऐसे में कंफ्यूज न हो। ब्लड रेड रंग की लिपस्टिक हर लुक के साथ फबती है। खासतौर पर पार्टी या शादी सीजन में आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में ब्लड रेड लिपस्टिक बेहद अहम भूमिका निभाती है।

पॉपुलर पिंक : पिंक कलर ज्यादातर लड़कियों का फेवरेट कलर होता है। पिंक कलर की पर्स, ड्रेस, एसेसीरीज .. ये सब ज्यादातर लड़कियों के कलेक्शन में होते ही हैं। ऐसे में पिंक शेड की लिपस्टिक चुनने में भी भला पीछे क्यूँ हटना? पिंक कलर में भी लिपस्टिक के लिए कई शेड आते हैं मगर लाइट पिंक लिपस्टिक ज्यादा नैचुरल लगती है। आप चाहे तो अपनी ड्रेस के हिसाब से डार्क पिंक शेड भी चुन सकते हैं। लेकिन, अगर आपको नैचुरल लुक चाहिए तो लाइट पिंक शेड आपके लिए परफेक्ट रहेगा! ‘नो मेकअप लुक’ के साथ भी लाइट पिंक लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

a pink lipstick and a pink blush

ब्यूटीफुल ब्राउन : अगर आप चाहती हैं कि लिपस्टिक बोल्ड हो लेकिन बोल्ड न दिखें, तो ब्राउन शेड आपके लिए बेहतरीन रहेगा। ब्राउन शेड की लिपस्टिक आप फॉर्मल जगहों पर और पार्टी में भी लगा सकती हैं। ब्राउन शेड की लिपस्टिक हर ऑकेजन के लिए परफेक्ट होती है। चॉकलेट ब्राउन शेड की लिपस्टिक आप हमेशा अपने साथ कैरी कर सकती हैं। ब्लैक और रेड जैसे हमेशा पहने जाने वाले कलर की ड्रेस के साथ भी ब्राउन कलर की लिपस्टिक परफेक्ट लगती है।

a woman holding a mauve lipstick

नौटी न्यूड शेड : न्यूड शेड की लिपस्टिक कमाल की होती है। यंग लड़कियों की पहली पसंद न्यूड लिपस्टिक होती है। इसका कारण है लिपस्टिक लगाने के बाद भी लिपस्टिक का नजर न आना। होंठों के रंग से मिलती-जुलती लिपस्टिक होंठों को खूबसूरत तो दिखाती है साथ ही यह गेस करना मुश्किल हो जाता है कि आपने लिपस्टिक लगाई है या नहीं। नो मेकअप लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड शेड की लिपस्टिक बहुत जरूरी होती है।

कोरल शेड : कोरल शेड की लिपस्टिक आजकल मार्केट में आपको सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगी। कोरल शेड की लिपस्टिक ट्रेडिशनल और पार्टी, दोनों लुक के लिए परफेक्ट है। साड़ी और किसी भी इंडियन वेयर के साथ कोरल शेड की लिपस्टिक, खूब जंचती है। सिफॉन की साड़ी के साथ कोरल शेड की लिपस्टिक कई सेलेब्स कैरी करती हैं।

ये तो बात हुई लिपस्टिक के अलग-अलग शेड्स की। लेकिन जरूरी है कि लिपस्टिक आप अपनी स्किन टोन के अनुसार चुनें। स्किन टोन से मैच करने वाली लिपस्टिक आपको और भी ज्यादा खूबसरत दिखाने में मदद करती है।

लिपस्टिक का गलत शेड चुनने से आपका पूरा मेकअप लुक खराब हो सकता है।

आइए जानते हैं कौन-सी स्किन टोन पर कौन-सी लिपस्टिक अच्छी लगेगी!

अपनी रंगत के अनुसार चुनें लिपस्टिक शेड्स : -

फेयर यानि गोरी त्वचा : -  फेयर त्वचा पर हल्के रंग की लिपस्टिक बेहद खूबसूरत लगती है। अगर आपका रंग साफ है तो आप कोरल, पीच, या न्‍यूड पिंक शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसके अलावा मोव या मोका और लाइट ब्राउन लिपस्टिक भी आपपर खूब फबेगी!

गेंहुआं रंग : - गेंहुएं रंग की त्वचा पर आमतौर पर सभी रंग खूब खिलते हैं। हालांकि, डार्क पिंक शेड की लिपस्टिक से आप दूरी बना सकती हैं। कूल अंडर टोन स्किन कलर पर लाइट पिंक शेड की लिपस्टिक अच्छी लगती है। सिनामन कॉपर और पीच कलर की लिपस्टिक के साथ भी आप एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

सांवली त्वचा : -  डस्की या सांवली त्वचा पर लाल कलर के हर शेड अच्छे लगते हैं। चॉकलेट ब्राउन या डार्क ब्राउन कलर की लिपस्टिक भी सांवली रंगत के साथ खूब मेल खाती हैं।

लिपस्टिक के शेड के साथ ये भी रखें ध्यान :

चुनें अच्छी क्वालिटी की लिपस्टिक : सस्ते के चक्कर में खराब क्वालिटी की लिपस्टिक न खरीदें। खराब क्वालिटी की लिपस्टिक न सिर्फ आपके होंठों को नुकसान पहुंचा सकती है बल्कि ये आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक साबित हो सकती है। खाने-पीने के साथ लिपस्टिक के कुछ अंश आपके शरीर के अंदर भी जाते हैं, खतरनाक केमिकल से बनी लिपस्टिक शरीर के अन्दर जाकर आपको जोखिम में डाल सकती हैं।

मिनी साइज होगा परफेक्ट : अगर आप रोजाना लिपस्टिक लगाती हैं फिर आप बड़ी साइज की लिपस्टिक ले सकती हैं। लेकिन, कभी-कभी के लिए बेहतर होगा कि आप मिनी या माइक्रो साइज की लिपस्टिक लें। बड़ी लिपस्टिक समय के साथ पुरानी हो जाती है और फिर काफी प्रोडक्ट वेस्ट होता है। अगर आप इससे बचना चाहती हैं तो छोटी साइज की लिपस्टिक आपके लिए परफेक्ट रहेगी। आजकल काफी सारे ब्रैंड लिपस्टिक को माइक्रो-मिनी साइज में लॉन्च करने लगे हैं।

होंठों का रखें ख्याल : लंबे समय तक लिपस्टिक इस्तेमाल करने से हॉट सूखने लगते हैं। ऐसे में हमेशा सोने से पहले चेहरे को धोकर मॉशचेराइजर के साथ-साथ लिप बाम से लिप्स को भी नमी युक्त रखें। खूब पानी पिएं ताकि आपके होंठ प्राकृतिक रूप से चमकदार दिखें।

सारांश

होंठों को खूबसूरत दिखाने में लिपस्टिक बेहद असरदार होती है। रेड, पिंक, ब्राउन, पीच, कोरल, मोका ये सभी लिपस्टिक आज कल ट्रेंड में हैं। हालांकि, कोशिश करें हमेशा अपनी स्किन टोन के अनुसार ही लिपस्टिक का शेड चुनें। अगर ज्यादा इस्तेमाल न हो तो हमेशा माइक्रो-मिनी साइज की लिपस्टिक लें।

Logged in user's profile picture

गेंहुएं रंग की त्वचा पर कौनसी लिपस्टिक अच्छी लगेगी?
गेंहुएं रंग की त्वचा पर आमतौर पर सभी रंग खूब खिलते हैं। हालांकि, डार्क पिंक शेड की लिपस्टिक से आप दूरी बना सकती हैं। कूल अंडर टोन स्किन कलर पर लाइट पिंक शेड की लिपस्टिक अच्छी लगती है। सिनामन कॉपर और पीच कलर की लिपस्टिक के साथ भी आप एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।
कौन से ५ लिपस्टिक शेड ट्रेंड में हैं?
सबसे ट्रेंडी और क्यूट पांच लिपस्टिक शेड्स

ब्लड रेड लिपस्टिक

पॉपुलर पिंक

ब्यूटीफुल ब्राउन

नौटी न्यूड शेड

कोरल शेड