बालों के लिए प्याज के रस के 6 जादुई फायदे

4 minute
Read



Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

भूमिका चिटकारा 

प्याज के साथ लोगों का एक प्यार-नफरत का रिश्ता रहा है| जहाँ बहुत से लोगों का खाना पूरा नहीं होता प्याज के बिना वही कुछ लोग इससे कोसो दूर रहते हैं| खाने में चाहे जैसा भी हो, प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है| बालों को लम्बा करने से बालों को चमकदार बनाने तक, प्याज का रस आपके बालों के के लिए सारी शानदार चीज़े करता है| इसमें पाए जाने वाले नुट्रिएंट्स हमारे बालों और स्कैल्प के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं| 

आईये जानते हैं प्याज के फायदे हमारे बालों के लिए:

half cut and a full onion

प्याज का रस बालों को बढ़ाने के लिए एक जादुई पोशन है:

हर महिला का सपना होता है की उसके बाल लम्बे और घने हो| लेकिन जैसे हर किसी का शरीर अलग है वैसे ही सबका बाल बढ़ने का दर| किसी के बाल बहुत जल्दी लम्बे हो जाते हैं तो किसी के बाल बढ़ने में काफी समय लगता है| लोग अपने बाल बढ़ने के लिए कईं तरीके के घरेलु उपाए करते है| उनमें से एक घरेलु उपाए प्याज है| प्याज का रस बालो को लम्बा करने में बहुत मदद करता है| ऐसा इसीलिए है क्योंकि प्याज में बहुत से नुट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो बालो की ग्रोथ में मदद करते है| प्याज में सल्फर पाया जाता है जो बालो को मजबूत बनाता है| यही नहीं प्याज में एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते है| 



बालों को गिरने से बचाता है:

यह तो हमने जान लिया की प्याज का रस बालों को लम्बा करने में और नए बाल उगाने में मदद करता है| यह तो है ही इसके साथ ही साथ प्याज का रस  बालो को झड़ने से रोकता भी है| यह रस हेयर फॉलिकल्स को पोषण देता है जिसकी वजह से जड़े मजबूत होती हैं और बाल कम गिरते है| जिन लोगों को पतले बालों की समस्या है वो भी इससे लाभ उठा सकते हैं| 

onions

प्याज का रस डैंड्रफ कम करने में मदद करता है:

अगर आप डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहे हैं तो एक बार प्याज के रस पे गौर डालें। बहुत लोगों को डैंड्रफ सीजनल होती है वही कईं लोगों को डैंड्रफ की समस्या से पुरे साल लड़ना पड़ता है| डैंड्रफ चाहे जैसी भी हो, प्याज का रस इससे निजाद दिलाने में कामयाब रहता है. ऐसा इसीलिए क्योंकि प्याज में भरपूर मात्रा में एंटी माइक्रोबियल गुण होते है यही नहीं प्याज एंटी-बैक्टीरियल भी होता है जो स्कैल्प में डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है| स्कैल्प में खुजली की परेशानी से भी यह निजाद दिलाने में बहुत कामयाब है| 

 

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है प्याज का रस:

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने में बहुत फायदेमंद होता हो प्याज का रस| प्याज के रस स्कैल्प को उत्तेजित करता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है| इससे बालों की जड़े मजबूत होती हैं और हेयर ग्रोथ में बहुत मदद मिलती है | प्याज के रस से हमारे बालों और स्कैल्प को सारे ज़रूरी नुट्रिएंट्स भी मिलते हैं|  

onions on a plate

प्याज का रस बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है:  

अभी तक हम प्याज के रस की बहुत सी खूबियाँ जान चुके हैं| इसकी अगली जादुई खूबी है की यह  बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है| अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा क्यों होता है? प्याज के अंदर एक ऐसा तत्त्व पाया जाता है जो बालों में हाइड्रोजन पेरोक्साइड को इक्कट्ठा होने से रोकता है और बालों का प्राकृतिक रंग बचाने में मदद करता है| इसके साथ, प्याज में भारी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बालो को सफ़ेद होने से रोकता है| 

 

रूखे बेजान बालों में जान डालता है प्याज का रस:

प्याज का रस सच में ही एक जादुई घोल है| इस रस में ऐसे नुट्रिएंट्स और तत्त्व पाएं जाते हैं जो बालो को पोषण देते हैं| पोषण देने के साथ साथ यह तत्त्व बालो को मॉइस्चराइज भी करता है| इसके एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल गुण बेजान बालों को चमकदार बनाता है और स्कैल्प का स्वास्थ्य भी बढ़ाता है|

Logged in user's profile picture




बालों को झड़ने से कैसे रोकें?
यह तो हमने जान लिया की प्याज का रस बालों को लम्बा करने में और नए बाल उगाने में मदद करता है| यह तो है ही इसके साथ ही साथ प्याज का रस  बालो को झड़ने से रोकता भी है| यह रस हेयर फॉलिकल्स को पोषण देता है जिसकी वजह से जड़े मजबूत होती हैं और बाल कम गिरते है| जिन लोगों को पतले बालों की समस्या है वो भी इससे लाभ उठा सकते हैं|
क्या प्याज का रस बालों को लम्बा करने में मदद करता है?
हर महिला का सपना होता है की उसके बाल लम्बे और घने हो| लेकिन जैसे हर किसी का शरीर अलग है वैसे ही सबका बाल बढ़ने का दर| किसी के बाल बहुत जल्दी लम्बे हो जाते हैं तो किसी के बाल बढ़ने में काफी समय लगता है| लोग अपने बाल बढ़ने के लिए कईं तरीके के घरेलु उपाए करते है| उनमें से एक घरेलु उपाए प्याज है| प्याज का रास बालो को लम्बा करने में बहुत मदद करता है| ऐसा इसीलिए है क्योंकि प्याज में बहुत से नुट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो बालो की ग्रोथ में मदद करते है| प्याज में सल्फर पाया जाता है जो बालो को मजबूत बनाता है| यही नहीं प्याज में एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते है|
प्याज का रस बालों को समय से पहले सफेद होने से कैसे बचाता है?
अभी तक हम प्याज के रस की बहुत सी खूबियाँ जान चुके हैं| इसकी अगली जादुई खूबी है की यह  बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है| अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा क्यों होता है? प्याज के अंदर एक ऐसा तत्त्व पाया जाता है जो बालों में हाइड्रोजन पेरोक्साइड को इक्कट्ठा होने से रोकता है और बालों का प्राकृतिक रंग बचाने में मदद करता है| इसके साथ, प्याज में भारी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बालो को सफ़ेद होने से रोकता है|