इस दिवाली दिखें सेलेब से प्रेरित लुक में खूबसूरत!
5 minuteRead
दिवाली नजदीक है और इस साल आपने भी अपने लुक को परफेक्ट बनाने की तैयारी शुरु कर दी होगी। अगर 2022 की दिवाली लुक के लिए आप कुछ खास तय नहीं कर पा रही हैं तो घबराएं नहीं, हम आपकी मदद के लिए हाजिर हैं।
इस दिवाली अपने लुक को रखें सेलेब से प्रेरित और दिखें बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी। बॉलीवुड की अदाकारा हर दिवाली अपने नए अंदाज में नजर आती हैं। हम इस बार देखेंगे कि किस तरह आप भी अपने लुक को बॉलीवुड टच दे सकते हैं।
2022 के लिए अभिनेत्रियों ने अपने दिवाली लुक को एक पार्टी में रिवील किया है। हम आपको एक एक करके बॉलीवुड की टॉप हीरोइन के लुक के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने लुक के लिए आइडिया ले सकती हैं।
कुछ इस तरह दिखें दिवाली पर बॉलीवुड अदाकारा की तरह : -
प्रियांका चोपड़ा : -
इस साल की दिवाली पार्टी पर प्रियांका काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई। उन्होनें क्रीम कलर की फ्लोरल प्रिन्ट की साड़ी पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होनें अपने बालों को जुड़ा का स्टाइल दिया। जेवर की बात करें तो इस साल सेलेब ने नेकलेस न पहनकर सिर्फ झुमकों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। अगर आपके पास भी कोई फ्लोरल प्रिन्ट साड़ी है तो इस लुक को आप आसानी से इस दिवाली पर कैरी कर सकती हैं।
दीपिका पादुकोण :-
मेसी हेयर बन के साथ, इस दिवाली पार्टी पर दीपिका सुर्ख लाल साड़ी में नजर आई। दीपिका के हर लुक पर उनके फैंस की खूब नजर रहती है। दीपिका ने अपने लुक को काफी स्लीक रखते हुए जेवर काफी कम पहने। उन्होनें अपने कानों में बस बड़ी साइज की टॉप्स इयरिंग पहना। इस दिवाली आप भी अपनी लाल साड़ी को काम में लाएं और क्रिएट करें दीपिका पादुकोण का स्टाइलिश दिवाली लुक।
आलिया भट्ट :-
इस साल आलिया ने अपने दिवाली लुक से सबको हैरान कर दिया है। जल्द ही माँ बनने वाली आलिया ने इस साल चांदी के रंग की साड़ी पहनी। इसके साथ उन्होनें कान में मैचिंग झुमके भी पहने। आप भी इस दिवाली आलिया की इस लुक को सिल्वर साड़ी, लाइट मेकअप, खुले बाल और बड़े झुमके के साथ कॉपी कर सकती हैं।
कैटरीना कैफ :-
कैटरीना इस दिवाली नेट साड़ी को पसंद करती हुई नजर आ रहीं हैं। कैटरीना ने इस साल अपना लुक काफी पारंपरिक और खूबसूरत रखा। कैट ने दो लुक शेयर किए हैं। दोनों की लुक में वो लाल और हरी रंग की नेट साड़ी में नजर आई। इसके साथ उन्होंने अपने बाल को ओपन हेयर स्टाइल किया और कानों में मीडियम साइज की इयरिंग पहनी। कैट के इस क्लासी और ट्रेडिशनल लुक को आप भी इस दिवाली पर कैरी कर सकते हैं।
शिल्पा शेट्टी :-
शिल्पा शेट्टी ने इस बार साड़ी के अलावा कुछ नया ट्राई किया। शिल्पा इस बार लाइट पिंक कलर के प्लाजो सूट में नजर आई। उन्होंने इस लुक को खुले बाल और नेकलेस और मांग टीका के साथ पूरा किया। इस साल शिल्पा के प्लाजो सूट वाले लुक को आप अपने दिवाली लुक के लिए फाइनल कर सकती हैं।
कुछ खास : - एक बात जो ध्यान रखने की है वो है कि अगर आप नेकलेस कैरी कर रहीं हैं तो इयरिंग न पहनकर टीका पहन सकती हैं। हालांकि, अगर आप इयरिंग पहन रहीं हैं तो नेकलेस को स्किप कर सकती हैं। अगर आप ऊपर की तस्वीरों में ध्यान दें तो इस साल सेलेब ने कुछ ऐसा ही पैटर्न फॉलो किया है। ऐसा करना आपके लुक को और भी क्लासी दिखाता है।
सारांश : -
त्योहार चाहे कोई भी हो, सेलेब की लुक का इंतजार सबको रहता है ताकि हम भी अपनी फेस्टिवल लुक को सेलेब की तरह स्टाइलिश बना पाएं। जब बात दिवाली की हो तब तो यह बेहद जरूरी हो जाता है। इस साल हमने आप से शेयर किया है बॉलीवुड की नंबर 1 अदाकारा की दिवाली लुक। आप अपने पसंदीदा लुक के साथ इस दिवाली बेहद खूबसूरत नजर आ सकती है।
Write, Record and Answer! Consume Unlimited Content! All you need to do is sign in and its absolutely free!
Continue with one click!!By signing up, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy.