सेलिब्रिटी की पसंदीदा पौष्टिक भोजन विकल्प से बनें हेल्दी!

5 minute
Read

Highlights सेलेब की जिंदगी से हम सभी काफी प्रभावित होते हैं। उनकी तरह परफेक्ट बॉडी पाने की ललक हम सब में होती है। इंडस्ट्री की सबसे फिट अदाकारा की पसंदीदा और पौष्टिक भोजन को आप भी अपनी डाइट रूटीन में शामिल कर सकते हैं। कुछ खास डिश हैं चिया पुडिंग, बीटरूट सलाद और चीला, एवोकाडो सलाद, किनुआ पैनकेक आदि। यही सभी डिश सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं और इन्हें खाने से आप भी सेलेब जैसी फिट बॉडी की ओर एक कदम बढ़ा सकते हैं।

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

आम लोग सेलिब्रिटी की जिंदगी में काफी दिलचस्पी रखते हैं। फिर चाहे वो सेलिब्रिटी की फैशन स्टाइल हो, लाइफ हो या उनका खान-पान, लोग अक्सर सबकुछ फॉलो करने की कोशिश करते हैं। 

सेलिब्रिटीज की लाइफ में सबसे जरूरी हिस्सा होता है फिट रहना। उनके काम के लिए उनकी फिटनेस काफी मायने रखती है। खासतौर फ़ीमेल सेलेब के लिए फिट रहना काफी जरूरी होता है। 

फिटनेस बरकरार रखने के लिए सेलेब जिम और योगा करने के साथ-साथ खान-पान पर भी पूरा ध्यान देते हैं। 

अगर आप भी सेलेब की पसंदीदा हेल्दी डिश के बारे में जानना चाहते हैं और उनके बताए गए फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

आज हम आपको सेलेब की उन पसंदीदा डिश के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ हेल्दी होते हैं, बल्कि बेहद टेस्टी भी होते हैं। 

सेलिब्रिटी के पसंदीदा पौष्टिक भोजन विकल्प : - 

आलिया भट्ट : - बीटरूट यानि कि चुकंदर का सलाद अलिया भट्ट को काफी पसंद है। वो नाश्ते और स्नैक्स के लिए भी अक्सर ये डिश खाती हैं। लॉकडाउन के वक्त उन्होनें अपनी इस फेवरेट डिश को अपने शेफ से बनाना सीखा भी था। 

इसे बनाने के लिए आप बीटरूट को कद्दूकस कर लें या पीस लें। अब इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। इसके बाद इसके ऊपर राई और करी पत्ता का तड़का लगाएं। यह सलाद खाने में स्वादिष्ट भी लगता है और सेहत के लिए काफी अच्छा भी होता है। इसके अलावा उन्हें चिया पुडिंग भी काफी पसंद है।

शिल्पा शेट्टी : - 47 की उम्र में बेहद फिट और खूबसूरत दिखने वाली शिल्पा शेट्टी अपनी डाइट पर खास ध्यान देती हैं। शिल्पा के लिए सुबह का ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी है। सुबह के नाश्ते में शिल्पा भिगोए हुए ओट्स, ब्लूबेरी और केला खाना पसंद करती हैं। यह नाश्ता हाइब फाइबर वाला है जिससे पेट अधिक समय तक भरा लगता है और पाचन भी दुरुस्त बना रहता है। 

इसके अलावा शिल्पा बीटरूट चीला खाना काफी पसंद करती हैं। इसे बनाने के लिए बेसन, ओट्स का आटा, हींग, अजवाइन, सामान्य मसाले और पीसे हुए चुकंदर (उबालकर) की जरूरत होती है। शिल्पा तरह-तरह की हेल्दी रेसिपी अपने सोशल मीडिया एकॉउन्ट पर पोस्ट करती रहती हैं।

मलाइका अरोड़ा : - मलाइका हेल्दी रहने के लिए इंटेरमिटेंट फास्टिंग करती हैं। इसलिए वो सुबह का नाश्ता स्किप करती हैं। लेकिन लंच में मलाइका कार्ब्स और हेल्दी फैट लेना पसंद करती हैं। आमतौर पर लंच में मलाइका चिकेन, चावल, हरी सब्जियां खाती हैं। इसके पूरे दिन के लिए उन्हें एनर्जी मिलती है। इसके अलावा वो अपना डिनर 7 बजे तक कर लेती हैं। 

मलाइका अरोड़ा को इसके अलावा मलाबारी वेज स्टू खाना काफी पसंद है। इसे खूब सारी सब्जियों के साथ बनाया जाता है। इसे आप चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

दीपिका पादुकोण : - दीपिका काफी फिट और हेल्दी हैं। उन्हें होममेड कुकी खाना काफी पसंद है जो वो अपने हाथों से बनाना पसंद करती हैं। इसके अलावा दीपिका को साउथ इंडियन मील काफी पसंद है जैसे इडली, डोसा, वडा आदि। खासतौर पर दीपिका को रसम, राइस यानि चावल काफी पसंद है। 

कैटरीना कैफ : - कैट अपने फूड रूटीन को लेकर काफी सख्त हैं। वो लंच में ज्यादातर सलाद और तरह-तरह के स्टू (stews) खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा उन्हें जुकीनी या किनुआ पैनकेक और एवोकाडो सलाद खाना भी काफी पसंद है। इसके साथ ही उनके खाने में नियमित रूपए से फिश यानि मछली भी शामिल होती है।

प्रियंका चोपड़ा : - प्रियंका चोपड़ा आज सफलता के सातवें आसमान पर हैं। एक्ट्रेस ने अपनी डाइट को कंट्रोल करते हुए खुद को काफी फिट रखा है। प्रियंका को घर का खाना रोटी, भिंडी, दाल, अचार, पापड़, सब्जी आदि खाना काफी पसंद है। वो भारत लौटने पर, खासतौर पर घर का खाना खाना पसंद करती हैं।

सारांश

सेलेब की जिंदगी से हम सभी काफी प्रभावित होते हैं। उनकी तरह परफेक्ट बॉडी पाने की ललक हम सब में होती है। इंडस्ट्री की सबसे फिट अदाकारा की पसंदीदा और पौष्टिक भोजन को आप भी अपनी डाइट रूटीन में शामिल कर सकते हैं। कुछ खास डिश हैं चिया पुडिंग, बीटरूट सलाद और चीला, एवोकाडो सलाद, किनुआ पैनकेक आदि। यही सभी डिश सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं और इन्हें खाने से आप भी सेलेब जैसी फिट बॉडी की ओर एक कदम बढ़ा सकते हैं। 

Logged in user's profile picture




प्रियंका चोपड़ा की हेल्दी डाइट में क्या शामिल है?
प्रियंका चोपड़ा आज सफलता के सातवें आसमान पर हैं। एक्ट्रेस ने अपनी डाइट को कंट्रोल करते हुए खुद को काफी फिट रखा है। प्रियंका को घर का खाना रोटी, भिंडी, दाल, अचार, पापड़, सब्जी आदि खाना काफी पसंद है। वो भारत लौटने पर, खासतौर पर घर का खाना खाना पसंद करती हैं।
दीपिका पादुकोणे की हेल्थ डाइट में क्या शामिल है?
दीपिका काफी फिट और हेल्दी हैं। उन्हें होममेड कुकी खाना काफी पसंद है जो वो अपने हाथों से बनाना पसंद करती हैं। इसके अलावा दीपिका को साउथ इंडियन मील काफी पसंद है जैसे इडली, डोसा, वडा आदि। खासतौर पर दीपिका को रसम, राइस यानि चावल काफी पसंद है।