प्रेग्नेंट होने की कर रही हैं तैयारी? जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
6 minuteRead
मां बनना हर महिला के लिए एक खास अनुभव होता है। आजकल की जीवनशैली के चलते हमारा स्वास्थ्य पहले की औरतों के मुकाबले कहीं भी फिट नहीं बैठता है। न हम अपनी सेहत पर अच्छे से ध्यान दे पाते हैं। ऐसे में, प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले हमें कई तरह की चीजों का ध्यान रखना पड़ता है।
अगर आप प्रेग्नेंट होने के बारे में सोच रहीं हैं, तो सबसे पहले दोनों पति पत्नी को फ़िजिकल औऱ मेन्टल रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। क्योंकि एक हेल्दी शरीर में ही एक नये शरीर का सम्पूर्ण विकास अच्छी तरह से सम्भव है। कभी-कभार कुछ हालातों की वजह से महिलाएं चाह कर भी प्रेग्नेंट नहीं हो पातीं हैं। ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि प्रेग्नेंसी से पहने ही हम सेहत का ध्यान रखें। अगर प्रेग्नेंसी प्लान करने की लिस्ट में आप भी शामिल हैं, ये ब्लॉग आपके लिए ही हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी बातों के बारे में जिनका ध्यान रखना गर्भधारण के दौरान बहुत ज़रूरी है।
कंसीव करने के सही समय चुनें
प्रेग्नेंट होने के लिए सबसे जरूरी है, आपके पीरियड्स का रेगुलर होना। यदि आपका पीरियड्स तय समय से बहुत बाद या बहुत पहले आता है तो आपको तुरंत चिकित्सक की मदद से उसे रेगुलर करना होगा। पीरियड्स रेगुलर होने पर ही आप जल्द से जल्द प्रेग्नेंट हो पायेंगी।
इसके बाद हम बात करते हैं प्रेग्नेंसी कंसीव करने का सही समय क्या है? आमतौर पर, पीरियड्स के करीब बारह से चौदह दिन बाद अपने पार्टनर से रिलेशन बनाने से प्रेग्नेंट होने की सम्भावना काफ़ी हद तक बढ़ जाती है। ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि पीरियड्स के चौदह दिन बाद ही अंडे का ओवरी से निकलने का सही समय होता है। इसे ओव्यूलेशन पीरियड कहते हैं। ये ओव्यूलेशन पीरियड हर महिलाओं में उनके मासिक चक्र के हिसाब से होता है। जैसे, जिन महिलाओं का मासिक चक्र 28 दिन का है तो वे 14वें दिन ओव्युलेट करेंगी, जिनका मासिक चक्र 21 दिन का है वे 7वें दिन ओव्युलेट करेंगी। इसी तरह जिनका मासिक चक्र 35-36 दिन का है तो वे 21वें दिन ओव्युलेट करेंगी। इस पीरियड में निकलने वाले अंडे 24 घण्टे जीवित रहते हैं, इसलिए ऐसे समय में आपके पार्टनर के स्पर्म से फर्टिलाइजेशन होना लगभग तय है और आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं।
प्रेग्नेंसी के लिए क्या है सही उम्र
महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी के लिए सबसे सही उम्र 20 से 28 वर्ष है। इस उम्र में शादी के बाद महिलाओं में प्रेग्नेंट होने की शारीरिक क्षमता सबसे अधिक होती है। यदि कोई महिला 25 साल की है, तो उनकी में एक 35 साल की महिला को प्रेग्नेंट होने के चांस 50% कम चांस हो जाते हैं।
अपना हेल्दी वजन बनाएं रखें
बहुत अधिक पतला होने के कारण गर्भधारण करना कठिन हो सकता है। बहुत ज्यादा वज़न होने से भी समस्याएं हो सकती हैं। प्रेग्नेंसी में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण डायबिटीज और हाई बीपी की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में हेल्दी वेट बनाए रखना बहुत ज़रूरी है।
शराब और सिगरेट का सेवन बंद कर दें
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को शराब और सिगरेट के सेवन से पूरी तरह बचना चाहिए। ऐसे में प्रेग्नेंसी प्लान करते वक्त ही आपको इसका ध्यान रखना होगा। गर्भावस्था के दौरान शराब पीने से बच्चे में कई तरह की समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है। शराब के कारण कभी-कभी गर्भधारण करना भी कठिन हो जाता है।
अबॉर्शन को अवॉइड करें
कई बार ऐसा होता है कि शादी के तुरंत बाद महिलाएं प्रेग्नेंसी के लिए मेंटली तैयार नहीं होती और ऐसे में अपनी पहली प्रेग्नेंसी को अबो्र्ट कर देतीं हैं। ये उनकी सबसे बड़ी भूल होगी क्योंकि इससे भविष्य में वे अपने माँ बनने का सपना भी अनजाने में खत्म कर सकती हैं, क्योंकि पहली प्रेग्नेंसी ही आपके फर्टिलाइजेशन को समृद्ध बनाती है, और उसके ही नष्ट हो जाने से भविष्य में आपको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सेहतमंद रहें और तनाव को कहें बाय
प्रेग्नेंसी के लिए सबसे जरूरी चीज़ है आपका स्वस्थ रहना और ये तभी सम्भव है जब आप सेहतमंद आहार का सेवन करती हैं। आयरन और कैल्शियम की कमी के चलते प्रेग्नेंसी कंसीव होने के चांस कम हो जाते हैं क्योंकि फर्टीलाइजेशन आपके पौष्टिक अच्छे डाइट से जुड़ा होता है, इसलिए अच्छा डाइट प्लान फ़ॉलो करें।
आजकल काफी महिलाएं काम पर जाती हैं जिससे उन्हें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वे तनाव में रहने लगती हैं। फिर इस तनाव को कम करने के लिए नशे की आदी भी हो जाती हैं। तनाव को व्यायाम और योग से खत्म करें नशे से नहीं!
गर्भनिरोधक और लुब्रिकेंट्स से करें परहेज
अगर आप माँ बनना चाहती हैं तो सबसे पहले गर्भनिरोधक चीजों का उपयोग करना बंद कर दें, क्योंकि इनके लगातार उपयोग से ओव्यूलेशन की प्रक्रिया पर गहरा असर पड़ता है जिससे लम्बे समय तक आप कंसीव करने में असमर्थ होंगी। बच्चा जल्दी चाहिए तो बाजार में मिलने वाले लुब्रिकेंट्स का उपयोग भूलकर भी न करें। ये लुब्रिकेंट्स स्पर्म को ओवरी तक नहीं जाने देते और ऐसे में गर्भधारण करने की सम्भावना खत्म हो जाती है।
Write, Record and Answer! Consume Unlimited Content! All you need to do is sign in and its absolutely free!
Continue with one click!!By signing up, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy.