महिलाओं के लिए घर पर करने के लिए बेहद आसान योग आसन!

6 minute
Read

Highlights महिलाओं की जिंदगी में हर दिन एक नया स्ट्रेस होता है। ऐसे में कई बार वे अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाती हैं। हर महिला को अपने जीवन में योग को जगह देनी ही चाहिए। ऊपर हमनें कुछ बेहद आसान योगासन के बारे में आपको बताया। इन्हें करना बेहद आसान है और ये आपके तन और मन दोनों के लिए काफी लाभदायक है। नियमित रूप से इन योगासन का प्रयास करें और अपनी सेहत को बेहतर बनाएं।

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

योग अब सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में अपना लोहा मनवा चुका है। योग से तन और मन दोनों शांत होते हैं।

योग शरीर की बड़ी-बड़ी बीमारियों को दूर करने में सहायक है। हालांकि, आज के दिन में भी ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होनें अपनी जीवन में योग को अब तक जगह नहीं दी है।

दरअसल, कुछ महिलाएं योग के लिए समय नहीं निकाल पाती तो कुछ-कुछ इसे मुश्किल समझकर, इसे करने से हिचकिचाती हैं।

अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि दूसरों का ध्यान रखने से लिए सबसे पहले अपना ध्यान रखना जरूरी है।

दूसरी ओर, योग हर किसी के लिए और इसमें कई तरह के आसन होते हैं। आज हम आपको योग के बेहद आसान आसन बताएंगें जो आप 15 मिनट का समय सुबह निकालकर प्रयास कर सकती हैं। ये आसान करने में भी आसान होंगे और काफी फायदेमंद भी होंगे।

महिलाओं के लिए 6 सबसे आसान योगासन : -

a lady doing yoga

1. सुखासन

सुखासन करने की प्रक्रिया : -

सुखासन योग में सबसे आसान आसनों में से एक है। इसे अंग्रेजी में Easy Pose भी कहते हैं।

सुखासन के लिए चटाई पर पालथी लगाकर बैठ जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को घुटने पर रखें और कमर सीधी कर लें।

अब हाथ की ओर ध्यान दें और अंगूठे और पहली उंगली को जोड़ें।

अब आँखें बंद करें और धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें।

5 मिनट तक करें और फिर धीरे-धीरे आँखें खोल लें।

आप चाहे तो आसन को दोहरा भी सकते हैं।

सुखासन के फायदे : -

सुखासन करने के काफी सारे फायदे होते हैं।

यह आसन दिमाग को शांत करता है।

एकाग्रता बढ़ाता है।

स्ट्रेस कम करता है।

पोशचर ठीक करता है।

शरीर का बैलेंस बढ़ाता है।

a lady doing yoga

1. ताड़ासन

ताड़ासन करने की प्रक्रिया : -

अपने पैरों पर सीधे खड़े हो जाएं।

इसके बाद दोनों हाथों को ऊपर और हथेली को एक-दूसरे में लॉक कर लें।

अब पैरों से अपने उंगलियों पर खड़े हो जाएं और सांस लेते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर खीचें।

आप चाहे तो अपनी पीठ को पीछे की ओर ले जाकर, चेस्ट को बाहर की ओर भी निकाल सकते हैं।

कुछ देर इस आसान में रुकें और फिर सांस छोड़ते हुए वापस पैरों पर खड़ें हो जाएं।

दो से तीन बार इस आसन को दोहराएं।

ताड़ासन के फायदे : -

यह आसन सांस पर कंट्रोल करना सीखाता है।

लंबाई बढ़ाने में मदद करता है।

बॉडी के पोशचर को बेहतर बनाता है।

मन को शांत करता है।

a woman doing yoga

1. तितली आसान

तितली आसान की प्रक्रिया : -

चटाई पर आराम से बैठ जाएं।

अब दोनों पैरों को आपस में जोड़ें।

कुछ इस तरह की दोनों घुटने जमीन के बिल्कुल करीब हों।

अब दोनों हाथों से दोनों पैरों को पकड़ लें।

कमर बिल्कुल सीधी रखें।

धीरे-धीरे सांस छोड़ें और लें।

कुछ मिनट तक आसन को होल्ड करें।

तितली आसान के फायदे : -

तितली आसान महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।

तितली आसान से गर्भाशय से जुड़ी समस्या दूर होती है।

यह आसान थाई के फैट को कम करने में भी मदद करता है।

a woman doing setubandhasana yoga

1. सेतुबँधासन

सेतुबँधासन की प्रक्रिया :-

इसके लिए चटाई पर सीधा लेट जाएं।

अब दोनों घुटने को मोड़कर पैरों को एक समान करें।

अब दोनों हाथों को जमीन पर सीधा रहने दें।

अब पेट के बल पर कमर को ऊपर ले जाएं।

इस वक्त सांस लें और पोज को होल्ड करें।

अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए नीचे आएं।

सेतुबँधासन के फायदे : -

यह आसन पेट की चर्बी कम करता है।

कमर दर्द से राहत दिलाता है।

ब्लड प्रेशर संतुलित करता है।

two people doing yoga

1. बालासन

बालासन की प्रक्रिया :-

चटाई या मैट पर बैठकर दोनों पैरों को पीछे की ओर मोड़ लें।

अब कमर सीधी करें।

अपने हाथों को आगे की ओर ले जाते हुए, सांस अंदर भरें और सिर को भी झुकाएं।

आपका सिर जमीन से छूना चाहिए और हाथ सामने की तरह जाकर जमीन छूने चाहिए।

कुछ देर होल्ड करें और सांस छोड़ते हुए वापस ऊपर की ओर आएं।

बालासन के फायदे : -

इस आसन से तनाव कम होता है।

मन को शांति मिलती है।

जांघों का स्ट्रेस कम होता है।

कमर को भी दर्द से राहत मिलती है।

a woman doing shavasana

1. शवासन

शवासन की प्रक्रिया : -

शवासन के लिए एक चटाई पर सीधा लेट जाएं।

अब शरीर को हल्का छोड़ दें।

मन से किसी भी तरह का ख्याल हटा दें।

शरीर ढीला छोड़कर धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें।

शवासन के फायदे : -

यह शरीर और मन का तनाव दूर करता है।

डिप्रेशन कम करता है।

हाइपरटेंशन की समस्या को भी कम करता है।

फोकस बढ़ाने में मददगार है।

Logged in user's profile picture

सुखासन कैसे करें?
सुखासन करने की प्रक्रिया

सुखासन योग में सबसे आसान आसनों में से एक है। इसे अंग्रेजी में Easy Pose भी कहते हैं।

सुखासन के लिए चटाई पर पालथी लगाकर बैठ जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को घुटने पर रखें और कमर सीधी कर लें।

अब हाथ की ओर ध्यान दें और अंगूठे और पहली उंगली को जोड़ें।

अब आँखें बंद करें और धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें।

5 मिनट तक करें और फिर धीरे-धीरे आँखें खोल लें।

आप चाहे तो आसन को दोहरा भी सकते हैं।

क्या है ताड़ासन के फायदे?

यह आसन सांस पर कंट्रोल करना सीखाता है।

लंबाई बढ़ाने में मदद करता है।

बॉडी के पोशचर को बेहतर बनाता है।

मन को शांत करता है।

क्या है शवासन के फायदे?

यह शरीर और मन का तनाव दूर करता है।

डिप्रेशन कम करता है।