इन 7 उपाय से झट से साफ हो जाएंगे जले हुए बर्तन!

5 minute
Read

Highlights

जले हुए बर्तनों को घंटों घिसकर साफ करना किसी को पसंद नहीं होता। लेकिन, अब जले हुए बर्तनों को आप चुटकियों में साफ कर सकते हैं वो भी एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से। इसके लिए आपको सभी सामान आपके किचन में आसानी से पड़े मिलेंगे। बेकिंग सोडा से लेकर नमक तक से आप जले हुए बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके अलावा जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए आप नींबू, इमली, टमाटर आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

किचन में होने वाली छोटी-मोटी गलतियाँ हमें अक्सर काफी महंगी पड़ती हैं। इनमें से ही एक गलती होती है खाना बनाते वक्त किसी बर्तन का जल जाना।

बर्तन जलता तो कुछ मिनट की देरी के कारण है, लेकिन उसी बर्तन को साफ करने में घंटों लग जाते हैं। कई बार इसके कारण हम अक्सर जले हुए बर्तन को साफ करने से अच्छा, उसे इस्तेमाल न करना आसान समझते हैं।

लेकिन, अब जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए आपको घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं है। हम लेकर आएं हैं, आपके लिए जले हुए बर्तनों को साफ करने के बेहद आसान तरीके।

इन तरीकों के लिए आपको कोई खास सामग्री खरीदने की भी जरूरत नहीं है। आप किचन में हमेशा रहने वाली चीजों की मदद से ही जले हुए बर्तनों को बिल्कुल पहले की तरह चमचमाता हुआ बना सकते हैं।

तो आइए देखते हैं जिद्दी जले हुए बर्तनों को आसान  टिप्स की मदद से कैसे मिनटों में साफ किया जाए।

smoke coming out of the kitchen

मिनटों में साफ करें जले हुए बर्तनों को कुछ इस तरह : -

जले बर्तनों पर बेकिंग सोडा का कमाल : -

जी हाँ, हर घर में पाएं जाने वाले बेकिंग सोडा की मदद से आसानी से आप जले हुए बर्तनों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जले हुए बर्तन में एक चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। अगर बर्तन काफी बड़ा हो आप इसकी मात्रा अधिक भी कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा के बाद इसमें दो से तीन चम्मच नींबू का रस डालें और आखिर में 1 से 2 कप गरम पानी डाल दें। अब स्टील वाले स्क्रबर की मदद से बर्तन को घीसे। इस नुस्खे से जला हुआ बर्तन चमक जाएगा।

नींबू का रस चमकाएगा जला हुआ बर्तन : -

नींबू के रस में खटाई होती है। इसके कारण यह बर्तन के जले निशान को मिटाने में असरदार होता है। इसके लिए आप जले हुए बर्तन में 1 से 2 नींबू का रस निचोड़ लें। अब इसे स्क्रबर की मदद से जले हुए निशान पर फैला दें। इसके बाद स्टील के स्क्रबर से इसे घीसे। नींबू के रस जला हुआ काला निशान निकल जाएगा।

cleaning burnt utensil

जले बर्तन पर टमाटर का जादू : -

टमाटर भी प्रकृति में खट्टा होता है। इसके लिए टमाटर को जले बर्तन पर घिसने से बर्तन का काला निशान दूर हो जाता है। आप चाहे तो टमाटर का रस निकालकर इसमें नींबू का रस मिलाकर, इनके मिश्रण से भी जले हुए बर्तन को साफ कर सकते हैं। दोनों के एसिडिक प्रकृति से बर्तन चमक उठेंगे।

जले बर्तन के लिए इस्तेमाल करें विनेगर : -

एक कटोरी में थोड़ा सा बर्तन धोने का साबुन, थोड़ी-सी नमक, 3 से 4 चम्मच विनेगर और एक नींबू का रस मिला लें। इस मिश्रण को जले हुए बर्तन पर फैला कर पाँच मिनट छोड़ दें। इसके बाद स्टील के स्क्रबर से बर्तन को घिसे। बर्तन पहले की तरह चमक उठेंगे।

नमक का पानी साफ करेगा जले बर्तन : -

जले हुए बर्तन को साफ करने का एक और तरीका है बर्तन को नमक के पानी में उबालना। जो भी बर्तन जल गया हो उसे एक बड़े बर्तन में नमक का पानी डालकर 3 से 4 मिनट उबालें।

इसके बाद इसे सावधानी से हल्का ठंडा होने पर निकाल लें। बाहर निकालकर इसे स्टील के स्क्रबर से साफ कर लें। जले बर्तन के लिए यह नुस्खा भी काफी कारगर है।

comparing cleaned and burnt utensil

प्याज से चमकाएं जला हुआ बर्तन : -

जो बर्तन जल गया हो उसमें  प्याज के दो टुकड़े कर के डाल दें। अब इसे 10 मिनट तक उबालें। पानी गुनगुना रह जाएं उसके बाद स्क्रबर से बर्तन को साफ करें। आपके बर्तन पहले की तरह साफ नजर आएंगे।

इमली से भी साफ होंगे जले बर्तन : -

अगर आपसे कोई बर्तन जल गया तो आप इसे साफ करने के लिए इमली का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बिल्कुल टमाटर की तरह की काम करती है।

इसके लिए जो बर्तन जल गया हो, उसमें इमली की 5 से 6 कलियाँ डालकर उबाल लें। 10 मिनट उबल जाने के बाद पानी फेंककर, बर्तन को इमली की गांठ की मदद से घिसें। इस उपाय से भी जले हुए बर्तन नए जैसे साफ हो जाएंगे।

नोट : - ऊपर बताई गई प्रक्रिया आजमाते वक्त एलर्जी या किसी तरह की चोट का खास ख्याल रखें। प्लास्टिक के बर्तन पर इन उपाय का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

सारांश

जले हुए बर्तनों को घंटों घिसकर साफ करना किसी को पसंद नहीं होता। लेकिन, अब जले हुए बर्तनों को आप चुटकियों में साफ कर सकते हैं वो भी एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से। इसके लिए आपको सभी सामान आपके किचन में आसानी से पड़े मिलेंगे।

बेकिंग सोडा से लेकर नमक तक से आप जले हुए बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके अलावा जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए आप नींबू, इमली, टमाटर आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Logged in user's profile picture

जले हुए बर्तनों को कैसे साफ करें?
इन आसान उपायें से करें अपने जले हुए बर्तन साफ़:

जले बर्तनों पर बेकिंग सोडा का कमाल

नींबू का रस चमकाएगा जला हुआ बर्तन

जले बर्तन पर टमाटर का जादू

जले बर्तन के लिए इस्तेमाल करें विनेगर

नमक का पानी साफ करेगा जले बर्तन

प्याज से चमकाएं जला हुआ बर्तन

इमली से भी साफ होंगे जले बर्तन

क्या बेकिंग सोडा जले हुए बर्तनों को साफ कर सकता है?
जी हाँ, हर घर में पाएं जाने वाले बेकिंग सोडा की मदद से आसानी से आप जले हुए बर्तनों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जले हुए बर्तन में एक चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। अगर बर्तन काफी बड़ा हो आप इसकी मात्रा अधिक भी कर सकते हैं।
क्या विनेगर जले हुए बर्तनों को साफ करने में मदद करता है?
एक कटोरी में थोड़ा सा बर्तन धोने का साबुन, थोड़ी-सी नमक, 3 से 4 चम्मच विनेगर और एक नींबू का रस मिला लें। इस मिश्रण को जले हुए बर्तन पर फैला कर पाँच मिनट छोड़ दें। इसके बाद स्टील के स्क्रबर से बर्तन को घिसे। बर्तन पहले की तरह चमक उठेंगे।