कैसे सजाये क्रिसमस ट्री को सुदंरता और सादगी के साथ

5 minute
Read



Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

क्रिसमस अपने आप में एक बहुत ही सुंदर और खास त्यौहार है। क्रिसमस के अगर रिवाज की बात करें तो इस दिन लोग अपने घरों को क्रिसमस ट्री से सजाते हैं और इसे सुंदर बनाते है। आजकल क्रिसमस की धूम और भी ज्यादा हो गई है क्योंकि बाकी धर्मों के लोग भी इसे काफी धूमधाम से मनाते है।

आइये जानते है कि आप किस तरह से अलग-अलग क्रिसमस ट्री बना सकते हैं

क्या आप इस बार अलग तरह से क्रिसमस ट्री बनाना चाहते हो तो नीचे दिये प्वांइट आपकी काफी मदद कर सकते हैं -

  • लकड़ी का क्रिसमस ट्री जो लगा दे आपके क्रिसमस ट्री की सुंदरता में चार चांदअगर आप आरी चलाने में काफी सहज है तो आप लकडी का क्रिसमस ट्री भी खुद से बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि आप काफी अच्छा और अलग तरह का क्रिसमस ट्री भी बना सकते है। लकड़ी का क्रिसमस ट्री दिखने में भी काफी सुंदर लगता है।
  • नार्डिक शैली वाला क्रिसमस ट्री जो आपके चारो तरफ सकारात्माकता फैलाता हैइस प्रकार के क्रिसमस ट्री भी काफी ज्यादा फेमस होते है। इस क्रिसमस की यदि सजावट सुंदर तरीके से की जाये तो ये और भी ज्यादा सुंदर लगता है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये आपकी क्रिसमस को और भी ज्यादा सुंदर और यादगार बना देते हैं।
  • कागज से बने क्रिसमस ट्री – अगर आप कुछ और भी ज्यादा क्रियटिव करना चाहते हैं तो कागज से बने क्रिसमस ट्री की अहमियत को भी इनकार नहीं किया जा सकता है। बहुत से यूट्यब चैनल है जिनसे आप ये सीख सकते है कि किस तरह से अलग-अलग तरह के क्रिसमस ट्री बनाये जा सकते है।

अगर आपके पास क्रिसमस ट्री बनाने के समय नहीं है क्योकिं आप बहुत बिजी है तो आप इसे आनलाइन भी खरीद सकते है। बहुत से सुंदर और मनमोहक क्रिसमस ट्री आनलाइन भी उपलब्ध हैं जो कि आपके क्रिसमस को और भी ज्यादा सुंदर और यादगार बना सकते हैं।

आइये जानते है कैसे आप कर सकते हैं अपने क्रिसमस ट्री को और भी सुंदर

आप अपने क्रिसमस ट्री को और भी ज्यादा सुंदर बना सकते है अगर आप इसे थोड़ी और सुंदरता से सजाये।

  • चाकलेट्स से करें क्रिसमस ट्री की डेकोरेशनआप अपने क्रिसमस ट्री को चाकलेट्स से भी सजा सकते है। ये आपको बच्चों को खुशियों से भर देगा। इसके अलावा ये सजावट को भी दुगनी कर देता है। बच्चों को चाकलेट काफी ज्यादा अच्छी लगती है और सबसे बड़ी बात है कि एक क्रिसमस ट्री चाकलेट से लदा हुआ और भी ज्यादा सुंदर लगता है। क्रिसमस वैसे भी चाकलेट के बिना लगभग अधूरा ही है। इसमें चाकलेट का होना इसे और भी ज्यादा सुंदर और खास बना देता है।
  • रंग- बिरंगे पाम-पाम से भी बढाये सुंदरता अपने क्रिसमस ट्रीअगर आप अपने क्रिसमस ट्री को और भी सुंदर बनाना चाहते हैं तो उसमे पॉम पॉम लगाकर भी बहुत ही अच्छी सुंदरता बढायी जा सकती है। इसके अलावा बाजार में बहुत सी तरह की रंग-बिरंगी ऊनी बाल्स के साथ डेकोरेशन की जा सकती है। पाम-पाम के साथ क्रिसमस ट्री और भी ज्यादा सुंदर लगता है।
  • चुने अपनी पसंद की कलरड थीमक्रिसमस ट्री की डेकोरेशन बहुत ही ज्यादा सुंदर लगती है जब उसमें कलरड थीम डाल दी जाए। इसे सजाने के लिये आप इसे रेड एंड वाईट की जगह आपको अपनी पसंद का कलर थीम चुनना चाहिये। आप अपने क्रिसमस को बोरिंग कलर से लबरेज ना करें बल्कि उसमें अच्छे कलरड थीम से डेकोरोट करने की कोशिश करें।

  • अलग-अलग तरह की खाने-पीने की चीजों से सजाये क्रिमसम ट्री को – आपको अपने क्रिसमस ट्री को अलग-अलग तरह की खाने और पीने की चीजों से भी सजाना चाहिये। और इसके अलावा चाकलेट और नट्स के भी अपने क्रिसमस ट्री की सुंदरता और भी ज्यादा बढ जाती है। अपने क्रिसमस को जब आप खाने पीने की चीजों से सजाते है तो बच्चों के लिये और भी ज्यादा खास बन जाता है। बच्चे इस तरह के क्रिसमस से खुश हो जाते है।

  • रंग बिरंगे फूलों से सजाये अपने क्रिसमस ट्री को -  जी हां, आपका क्रिसमस ट्री और भी ज्यादा सुंदर लगेगा जब आप इसे रंग बिंरगें क्रिसमस ट्री से सजा देते है। आपका क्रिसमस ट्री बहुत ही ज्यादा सुंदर और मनमोहक लगेगा। इसके अलावा बहुत ही तरह-तरह के सुंदर फूल आपके क्रिसमस ट्री को और भी ज्यादा सुंदर बना देते है। अगर आपके पास ताजे फूल नहीं है तो आप आर्टिफिशियल फूलों से भी सजावट कर सकते है 

और अंत में

हम आशा करते हैं कि आपकी ये क्रिसमस बहुत ही यादगार और खुशहाल होगी । आप काफी सारा अच्छा समय अपने परिवार को साथ बितायेगें। और खुशी अपने क्रिसमस को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाये।

Logged in user's profile picture