कुछ खास चीजें बनाएंगी मकर संक्रांति को खास

4 minute
Read

Highlights मकर संक्रांति का त्योहार किसी को भी खुश कर देने वाला त्योहार है। रंग-बिरंगी पतंगे, ढेर सारे पकवान और दोस्तों के साथ मस्ती का इंतजार सबको रहता है। कुछ बेहतरीन आइडिया से आप इस त्योहार को नया और अनोखा ढंग दे सकते हैं।

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

तमिलनाडु में पोंगल, केरल में मकर विलक्कू, आंध्र प्रदेश में मकर संक्रांति और बिहार में सकरात के नाम से जानी जाने वाली मकर संक्रांति अब दूर नहीं है। अलग-अलग नाम से जाना जाने वाला ये त्योहार पूरे देश में हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता है। 

चुकिं जमाना अब आधुनिक हो रहा है और चीजें ट्रेंड के अनुसार ज्यादा चलने लगी हैं तो इस मकर संक्रांति को खास बनाने के लिए आप भी कुछ खास कर सकते हैं। फैशन से लेकर फूड तक, हर चीज को बनाएं खास ताकि इस बार की मकर संक्रांति बन जाए यादगार!

आउटफिट, डेकोरेशन और मेन्यू, हर त्योहार में ये तीन चीजें सबसे ज्यादा जरूरी होती है। तो आइए सबसे पहले देखते हैं कि इस बार आप आउटफिट में क्या चुन सकते हैं! फिर हम फूड और डेकोरेशन की बात करेंगे।

a lady with a shopping bag

मकर संक्रांति पर कैसे दिखें स्टाइलिश?

मकर संक्रांति पर दिखें कमाल के

लड़के हो या लड़कियां, हर किसी को त्योहार पर अच्छा और अलग दिखना पसंद होता है। अपनी सोसाइटी में आप कलर थीम रख सकते हैं। किसी खास रंग के कपड़े को थीम बनाएं और उसी रंग से मिलती-जुलती पतंग चुनें। आप कलरफुल थीम भी रख सकते हैं।

पहनें कुछ पारंपरिक 

भारतीय त्योहार ही परंपरा का दूसरा नाम है। मकर संक्रांति पर पारंपरिक कपड़े आप पहन सकते हैं। अगर आप चाहे तो आउटफिट को वेस्टर्न टच भी दिया जा सकता है। ये आपके लुक के लिए सोने पर सुहागा हो जाएगा।

गॉगल्स हैं ट्रेंडिंग

इवेंट के अनुसार आपको मनचाहे चश्मे बाजार में मिल जाएंगे। मकर संक्रांति के अवसर पर आप पतंग के शेप या प्रिंट वाले गॉगल्स पहन सकते हैं। ये आपके लुक में चार चाँद लगा देंगे।

a plate full of sweets

मकर संक्रांति पर क्या पकाएं और खाएं?

ट्रेडिशनल फूड से करें एक्सपेरिमेंट

मकर संक्रांति पर खिचड़ी, तिल के लड्डू, गजक, लाई, दही-चूरा ये सभी फूड आइटम्स फेमस हैं। इस दिन इस सभी पकवान से अलग स्वाद आता है। मकर संक्रांति पर आप इन ट्रेडिशनल फूड आईटम्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। 

स्पेशल है मिठाई

बिना मिठाई के हर भारतीय त्योहार अधूरा है। इसीलिए आप मकर संक्रांति के अवसर पर अपनी पसंदीदा मिठाई बना सकते हैं। काजू कतली, बर्फ़ी, लड्डू को पतंग के शेप में सर्व कर सकते हैं। ये मिठाइयां न सिर्फ खाने में टेस्टी होंगी बल्कि देखने में भी उतनी ही प्यारी लगेंगी!

बादाम से बनाएं कुछ खास

मकर संक्रांति पर खाई जाने वाली स्पेशल डिश में से एक गुड़ बादाम भी है। आप चाहे तो इसे घर पर भी बना सकते हैं। हालांकि, इस वक्त ये बाजार में भी आसानी से मिल जाएगी।

Lots of kites and wishing Happy Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर डेकोरेशन में क्या करें नया?

मकरसंक्रांति के त्योहार को आप स्पेशल डेकोरेशन से और भी ज्यादा खास बना सकते हैं। यहां आप अपने घर और पतंग उड़ाने वाली जगह दोनों को डेकोरेट कर सकते हैं।

घर में आप रंग-बिरंगे पेपर क्राफ्ट लगा सकते हैं और पतंग उड़ाने वाली जगह को फूलों, बलून और पेपर क्राफ्ट से सजा सकते हैं। आप चाहे तो घर के बाहर एक बड़ी सी रंगोली भी तैयार कर सकते हैं, जिसमें पतंग की डिजाइन दी जा सकती है। 

 

इस लोहड़ी पर लें मक्की की रोटी और सरसों के साग का मज़ा इस रेसिपी के साथ।

Logged in user's profile picture




मकर संक्रांति पर कौनसी मिठाई खाएं?
मकर संक्रांति पर खाई जाने वाली स्पेशल डिश में से एक गुड़ बादाम भी है। आप चाहे तो इसे घर पर भी बना सकते हैं। हालांकि, इस वक्त ये बाजार में भी आसानी से मिल जाएगी।