नारियल के तेल के फायदे और नुक्सान - इसे कैसे इस्तेमाल करें!

8 minute
Read

Highlights नारियल तेल त्वचा, बाल, इम्यून सिस्टम जैसी कई अन्य चीजों के लिए लाभदायक है। नारियल तेल का नियमित इस्तेमाल आपको हेल्दी भी बनाता है। नारियल का तेल कई बीमारियों से लड़ने में भी आपकी मदद करता है। अगर आपको नारियल तेल से एलर्जी है तो इसके इस्तेमाल से बचें।

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

घर-घर में पाया जाने वाला नारियल तेल अपने आप में अनूठा तेल है। नारियल का इस्तेमाल देश भर में अनेक तरीकों से किया जाता है। नारियल तेल खाना बनाने से लेकर बाल और त्वचा को बेहतर बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। नारियल तेल दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस तेल का इस्तेमाल कई पैकेट बंद फूड आइटम्स के साथ-साथ कॉस्मेटिक्स में भी किया जाता है।

इस तेल में दो खासतौर दो प्रकार के फैटी एसिड मौजूद होते हैं - लॉरिक (Lauric) और मैरिस्टिक (Myristic)। ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

a brown coconut and coconut oil

नारियल तेल के फायदे क्या हैं?

फटे होंठों के लिए नारियल तेल - रूखे होंठों के लिए नारियल तेल काफी लाभकारी है। होंठों पर नारियल के गुनगुने तेल से मालिश करने से होंठ से डेड सेल्स हटते हैं और होंठ मुलायम बनते हैं। 

पाचन के लिए नारियल तेल - नारियल तेल में विटामिन, खनिज, अमिनो एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो पाचन के लिए जरूरी हैं। 

इम्यून सिस्टम के लिए नारियल तेल - नारियल के तेल में एंटी-वायरल गुण होते हैं। ऐसे में नारियल तेल आपकी प्रतीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करता है। सर्दी के मौसम में नारियल तेल को अपनी डाइट में शामिल करें। यह आपको अंदर से मजबूत बनाएगा।

बालों का जादूगर नारियल तेल - बालों में नारियल के गुनगुने तेल से मालिश करने पर बाल अंदर से मजबूत और बाहर से खूबसूरत बनते हैं। बालों में डैंड्रफ से लेकर खुजली वाली इन्फेक्शन से लड़ने में नारियल का तेल सहायक है।

स्किन के लिए नारियल का तेल - नारियल का तेल बिल्कुल प्राकृतिक होता है। यह एक ऐसा तेल है जो स्किन की कई समस्याओं को दूर करता है। नारियल का तेल स्किन की नमी को बनाएं रखने में और स्किन को चमकदार बनाने में मददगार है।

बदन दर्द के लिए नारियल तेल : - पैरों में दर्द होने पर नारियल के तेल मालिश करने पर आराम मिलता है। बदन दर्द के लिए सदियों से नारियल तेल का उपयोग किया जाता आ रहा है। नारियल का तेल हड्डियों को मजबूती भी देता है। यह कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी को अवशोषित करने में शरीर की मदद करता है, जो मजबूत हड्डियों के लिए जिम्मेदार होते हैं। 

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए नारियल तेल :- अक्सर मोटापे के कारण स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। इनसे निजात पाना बड़ा मुश्किल होता है। लेकिन, नारियल इसमें आपकी मदद कर सकता है। हर रोज नारियल तेल से प्रभावित जगह पर मालिश करने से निशान धीरे-धीरे हल्के पड़ने लगते हैं।

चेहरे के लिए नारियल तेल - नारियल तेल की मालिश चेहरे पर करने से, चेहरे की चमक बढ़ती है। दिन में एक बार चेहरे पर नारियल तेल की मालिश करें, धीरे-धीरे आपको फर्क खुद नजर आएगा।

कैंसर के लिए नारियल तेल - रिसर्च में ये भी पाया गया है कि नारियल का तेल कैंसर के असर को कम करने में मददगार है। हालांकि, बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इस्तेमाल करने से बचें।

वजन के लिए नारियल तेल - नारियल तेल में मध्यम शृंखला फैटी एसिड होते हैं, जो सीधे सेल्स में अवशोषित होते हैं। इसका अर्थ है कि इससे मिला फैट आसानी से ऊर्जा के रूप में शरीर से बाहर किया जा सकता है। ये शरीर में स्टोर नहीं होते, जिससे मोटापा बढ़ता है।

half coconut with coconut oil

नारियल तेल के नुकसान क्या हैं?

ऊपर हमनें नारियल तेल के फायदों के बारे में जाना। अब हम नारियल तेल के नुकसान के बारे में जानेंगे। 

नारियल तेल से एलर्जी - कई लोगों को किसी खास चीज से एलर्जी होती है। ऐसे में जिन लोगों को नारियल से एलर्जी है, उन्हें इसके तेल से भी एलर्जी हो सकती है। हालांकि, ऐसा होना आम नहीं हैं। 

दस्त की समस्या के लिए नारियल तेल - नारियल तेल के अधिक इस्तेमाल से दस्त की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको पाचन से जुड़ी परेशानी लगी रहती है तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 

ऑयली स्किन के लिए नारियल तेल - ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए शरीर या चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। इस्तेमाल करने से पहले स्किन डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

घाव के लिए नारियल तेल - किसी भी जख्म पर नारियल का तेल डायरेक्ट बिना जानकारी के न लगाएं। यह कुछ मामलों में इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।

सर्दी-जुकाम में नारियल तेल - नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए सर्दी से निजात पाने के लिए नारियल तेल मालिश समस्या को और बढ़ा सकता है। जुकाम में सरसों तेल की मालिश काफी फायदेमंद होती है।

coconuts and coconut oil in a jar

नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

नारियल तेल का इस्तेमाल बालों के लिए - 

बालों के लिए नारियल तेल काफी फायदेमंद होता है। नारियल तेल सप्ताह में दो से तीन बार बालों में हल्के हाथों से लगाकर मालिश करें। आप चाहे तो नारियल तेल के विटामिन ई का कैप्सूल या कैस्टर तेल या बादाम का तेल भी मिला सकते हैं। इससे बालों को दोगुना फायदा होगा।

नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन के लिए - 

अगर आपको बिना बॉडी लोशन लगाएं शरीर को मॉशचराइज रखना है तो नहाने के बाद आप बॉडी पर हल्के हाथों से नारियल तेल मलें। इसे त्वचा में नमी भी रहेगी और त्वचा चमकेगी भी। यह शरीर के दाग-धब्बों को हल्का करने में भी मदद करेगा।

नारियल तेल का इस्तेमाल चेहरे के लिए - 

नहाने के बाद चेहरे पर नारियल का तेल लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। धीरे-धीरे आपके चेहरे पर आपको चमक नजर आएगी। अगर आपकी स्किन तैलीय है तो इसे करने से बचें। रूखी स्किन वालों के लिए ये नुस्खा काफी कारगर है।

नारियल तेल का इस्तेमाल होंठों के लिए - 

होंठों की रंगत सुधारने के लिए और डेड सेल्स से छुटकारा पाने के लिए नारियल से मसाज की जा सकती है। रात को सोने से पहले भी नारियल का तेल होंठों पर लगाने से होंठ आकर्षक बनते हैं।

नारियल तेल का इस्तेमाल खाने में - 

सप्ताह में दो बार नारियल के तेल में खाना बनाएं। यह आपके शरीर को अंदर से मजबूती देगा और कई समस्याओं को दूर करेगा। कोशिश करें कि आप शुद्ध नारियल के तेल का ही चुनाव करें।

सारांश 

नारियल तेल त्वचा, बाल, इम्यून सिस्टम जैसी कई अन्य चीजों के लिए लाभदायक है। नारियल तेल का नियमित इस्तेमाल आपको हेल्दी भी बनाता है। नारियल का तेल कई बीमारियों से लड़ने में भी आपकी मदद करता है। अगर आपको नारियल तेल से एलर्जी है तो इसके इस्तेमाल से बचें।

Logged in user's profile picture




क्या स्किन के लिए नारियल तेल अच्छा है?
नारियल का तेल बिल्कुल प्राकृतिक होता है। यह एक ऐसा तेल है जो स्किन की कई समस्याओं को दूर करता है। नारियल का तेल स्किन की नमी को बनाएं रखने में और स्किन को चमकदार बनाने में मददगार है।
नारियल तेल का इस्तेमाल बालों के लिए कैसे करें?
बालों के लिए नारियल तेल काफी फायदेमंद होता है। नारियल तेल सप्ताह में दो से तीन बार बालों में हल्के हाथों से लगाकर मालिश करें। आप चाहे तो नारियल तेल के विटामिन ई का कैप्सूल या कैस्टर तेल या बादाम का तेल भी मिला सकते हैं। इससे बालों को दोगुना फायदा होगा।
क्या नारियल का तेल खाने में इस्तेमाल हो सकता है?
सप्ताह में दो बार नारियल के तेल में खाना बनाएं। यह आपके शरीर को अंदर से मजबूती देगा और कई समस्याओं को दूर करेगा। कोशिश करें कि आप शुद्ध नारियल के तेल का ही चुनाव करें।