पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग की समस्या के उपाय

6 minute
Read

Highlights पीरियड के दौरान पेट फुलने की समस्या से लगभग हर महिला/लड़की परेशान रहती है। लेकिन, इस वक्त खाने-पीने की कुछ आदतों में बदलाव लाकर और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप ब्लोटिंग की परेशानी से दूर रह सकते हैं। पीरियड के दौरान जंक फूड खाने से बचें, बॉडी को थोड़ा-बहुत एक्टिव रखें और फाइबर युक्त भोजन लें। परेशानी अधिक होने पर आप अजवाइन, नींबू आदि की भी मदद ले सकते हैं।

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

हर महीने आने वाला पीरियड्स, महिलाओं के लिए हर महीने एक चुनौती के जैसा होता है। यह मात्र एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसके साथ हर महीने महिला को असहज करने वाले लक्षण भी आते हैं। 

पीरियड्स में या पीरियड से पहले होने वाली तमाम परेशानियों में से एक है ब्लोटिंग की समस्या यानि कि पेट फूलने की समस्या। 

जब भी एक महिला को पीरियड्स आते हैं या फिर जब महिला के पीरियड्स चल रहें होते हैं, उस वक्त पेट फूलने की समस्या से कई महिलाएं गुजरती हैं। 

अब सोचने की बात है कि आखिर पीरियड्स के समय पेट फूलने की समस्या क्यूं होती है और क्या इससे बचने के कोई उपाय हैं!

तो घबराएं नहीं, आज हम आपको पेट फूलने की समस्या से बचने के कुछ उपाय बताएंगे जो पीरियड्स के दिनों में आपके काम आएंगे। 

a woman holding her stomach

क्यूं होती है पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग की समस्या? 

डॉक्टर बताते हैं कि पीरियड से कुछ दिनों पहले महिला के शरीर में हार्मोन के लेवल में काफी उतार-चढ़ाव होता है। हार्मोन के असंतुलन से आंतों की समस्या धीमी हो जाती है। इससे पेट में पानी और नमक का रिटेन्शन बनने लगता है, जिसके कारण पेट फूलने की समस्या होती है।

पीरियड में होने वाली कई अन्य लक्षण के साथ ये लक्षण भी बेहद आम है। सामान्यतः ये लक्षण पीरियड में रहने वाली हर महिला महसूस करती है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स से एक सप्ताह पहले ही ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। 

लेकिन, इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए इससे बचने के उपाय देखते हैं।

a lady in pain lying on sofa holding her tummy

पीरियड के दौरान ब्लोटिंग की समस्या के लिए उपाय क्या हैं? 

अगर आप पीरियड के दिनों में पेट फूलने की परेशानी से छुटकारा चाहती हैं तो नीचे दिए गए टिप्स आपके बड़े काम आ सकते हैं। 

पीरियड के दौरान ब्लोटिंग की समस्या के लिए 10 उपाय निम्न हैं : - 

  1. खाने-पीने पर दें ध्यान : -

    पीरियड्स से पहले अधिक नमक-वाली, तले-भूने खाद्य पदार्थ, नॉन-वेज, डेयरी प्रोडक्ट्स, पैकेट बंद खाद्य पदार्थ खाने से बचें। पीरियड के दौरान पाचन तंत्र ऐसे भी सुस्त होता है। इस दौरान जंक फूड खाने के पेट फूलने की परेशानी और बढ़ सकती है।
  1. पिएं गुनगुना पानी : -

    हल्का गरम पानी पीने से आपको पीरियड में होने वाली क्रैम्प से राहत मिलेगी और ब्लोटिंग की समस्या भी कम होगी।
  1. अजवाइन और पानी : -

    गरम पानी में अजवाइन डालकर उबाल लें। आप चाहे तो इसमें हींग के एक से दो दाने और एक चुटकी काला नमक भी मिला सकते हैं। इसके बाद इसे छानकर, इसके पानी को पिएं। अजवाइन पेट साफ करने में मदद करता है। अजवाइन पीने से न सिर्फ पेट साफ होता है, बल्कि गैस की समस्या और ब्लोटिंग से भी निजात मिलता है।
  1. नींबू और पानी : -

    गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच नींबू का र्स मिलाकर पीने से भी पीरियड के दौरान पेट फूलने की दिक्कत से राहत मिलती है। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो पेट में बने गैस को खत्म करने में मदद करता है।
    a plate of healthy salad
  1. फाइबर से भरा आहार : -

    फाइबर युक्त आहार पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसलिए पीरियड में पाचन तंत्र को शक्ति देने के लिए फाइबर युक्त आहार ही खाएं। इससे ब्लोटिंग की परेशानी कम होगी।
  2. नारियल पानी : -

    पीरियड्स के दिनों में कई विटामिन और मिनरल्स से भरा नारियल पानी भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स, पेट में बनने वाले गैस से राहत दिलाते हैं और पेट को ठंडा करते हैं।
  3. एलोवेरा जूस : -
    एलोवेरा का जूस दिन में कम-से-कम दो बार पिएं। एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है और ये पेट को ठंडा कर के ब्लोटिंग को कम करने में मदद करता है।

  4. शरीर में न हो पानी की कमी : -

    पानी खुद पेट को ठंडा, साफ रखने में मदद करता है। ऐसे में कम पानी पीने से खाना को पचने में दिक्कत होगी। इस वक्त में अच्छी तरह पानी पिएं। ध्यान रखें, लगातार और बार-बार पानी न पिएं। आपकी बॉडी को जितनी जरूरत लगे, उतना पानी जरूर पिएं।
  5. चाय-कॉफी कम करें : -

    भले ही आपको चाय या कॉफी लाख पसंद हो, लेकिन अगर आपको ब्लोटिंग से बचना है तो पीरियड्स के दौरान चाय-कॉफी से दूरी बनाएं। ये चीजें पेट में गैस बनने में मदद करती है तो आपके पेट और ब्लोट कर सकता है।
  6. बॉडी एक्टिव रखें : -

    पीरियड्स में सबका मन होता है 24 घंटे बेड में लेटे रहने का। लेकिन, अगर आप थोड़ी-बहुत एक्टिविटी नहीं करेंगे तो ब्लोटिंग की परेशानी और बढ़ जाएगी। इसलिए हल्का-फुल्का घर में भी चलें।

सारांश 

पीरियड के दौरान पेट फुलने की समस्या से लगभग हर महिला/लड़की परेशान रहती है। लेकिन, इस वक्त खाने-पीने की कुछ आदतों में बदलाव लाकर और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप ब्लोटिंग की परेशानी से दूर रह सकते हैं। पीरियड के दौरान जंक फूड खाने से बचें, बॉडी को थोड़ा-बहुत एक्टिव रखें और फाइबर युक्त भोजन लें। परेशानी अधिक होने पर आप अजवाइन, नींबू आदि की भी मदद ले सकते हैं। 

Logged in user's profile picture




क्या गुनगुना पानी पीरियड क्रैम्प से राहत देता है?
हल्का गरम पानी पीने से आपको पीरियड में होने वाली क्रैम्प से राहत मिलेगी और ब्लोटिंग की समस्या भी कम होगी।
क्या चाय कॉफ़ी काम करने से पीरियड्स ब्लोटिंग में राहत मिलती है?
भले ही आपको चाय या कॉफी लाख पसंद हो, लेकिन अगर आपको ब्लोटिंग से बचना है तो पीरियड्स के दौरान चाय-कॉफी से दूरी बनाएं। ये चीजें पेट में गैस बनने में मदद करती है तो आपके पेट और ब्लोट कर सकता है।