खुशहाल दम्पत्ति जीवन के लिए बेडरूम और वास्तु से जुड़े टिप्स

4 minute
Read

Highlights वास्तु को मानने वाले लोग इसकी महत्ता को समझते हैं। वास्तु के नियम अगर सही तरीके से माने जाए तो ये घर में सुख, समृद्धि और संपत्ति लेकर आते हैं। घर को बनाते वक्त ही वास्तु के नियमों का ख्याल रखा जाता है, और जब बात आती है आपके कमरे की तो वास्तु के नियम का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। कमरे में वास्तु के नियम सही ढंग से मानने पर दम्पत्ति जीवन ज्यादा खुशहाल और लंबा चलता है। आप आज भी अपने कमरे को वास्तु के नियम के अनुसार व्यवस्थित कर सकते हैं।

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

सुखी और शांतिमय जीवन के लिए वास्तु के नियमों को पालन करना बहुत जरूरी माना गया है। 

जिस प्रकार घर को वास्तु के ध्यान में रखते हुए बनवाना चाहिए, ठीक उसी तरह आपके बेडरूम को वास्तु के नियम के अनुसार ही सजाना चाहिए। 

माना गया है कि जिस बेडरूम में वास्तु के नियमों का ख्याल न रखा गया हो, वहाँ पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। 

अक्सर घर में हर तरह की सुख-सुविधा होने के बावजूद भी घर में कलह का माहौल रहता है। ऐसा हो सकता है कि ये वास्तु के नियम न मानने के कारण हो।

आज हम आपको वास्तु से जुड़ी छोटी-बड़ी बातें बताएंगे, जिसके हिसाब से आप अपने बेडरूम का रख-रखाव बदल सकते हैं और घर में रह रही नकारात्मक ऊर्जा को बाहर भेज सकते हैं। 

White pillow and bedsheet on a bed

खुशहाल दम्पत्ति जीवन के लिए बेडरूम को वास्तु के अनुसार कुछ इस तरह रखें : - 

बेडरूम में हो एक दरवाजा : - वास्तु के अनुसार सोने वाले कमरे में दरवाजा एक ही होना चाहिए। इसके साथ ही दरवाजा पूरब, पश्चिम या उत्तर की ओर होना चाहिए। प्रवेश द्वार दक्षिण में होने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती रहती है। 

बेड को रखें दरवाजे से दूर : - वास्तु के नियम में ऐसा माना गया है कि कभी भी आपका बिस्तर दरवाजे के ठीक सामने नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही बेड कमरे के किसी कोने में भी नहीं होना चाहिए। बेड की पोजीशन कमरे के बीचों-बीच सबसे सही मानी जाती है, ताकि सकारात्मक ऊर्जा कमरे के चारों ओर घूमती रहे। 

A girl with a blue blanket sleeping on bed

कमरे में सोने की पोजीशन : - वास्तु में कहा गया है कि कमरे में सोने की पोजीशन हमेशा पूरब की तरफ होनी चाहिए। इससे दिमाग शांत और तेज बनता है। इसके साथ ही इससे जीवन लंबा और खुशहाल बनता है। 

कमरे में आईने की हो सही जगह : - ऐसा माना गया है कि सोने के कमरे में आईना नहीं होना चाहिए। अगर इसे लगाना आवश्यक है तो यह कम-से-कम दीवार पर चार फीट की ऊंचाई पर होना चाहिए। साथ ही रात को सोते समय आईने को पर्दे से ढँककर ही सोना चाहिए। इसके अलावा कमरे एक आईने के सीध में दूसरा आईना नहीं लगाना चाहिए, इससे कमरे में नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है। 

ध्यान रखें पेंटिंग और मूर्ति का : - कमरे में लगी हुई पेंटिंग और मूर्ति का खास ख्याल रखना जरूरी है। कमरे में ऐसी कोई भी पेंटिंग या मूर्ति नहीं होनी चाहिए जो युद्ध या लड़ाई-झगड़े को प्रतिबिंबित करती हो। ऐसे करने में कमरे में भी उसी तरह का माहौल बनने लगता है। 

A woman jumping on bed

कमरे का रंग चुनें हल्का : - सोने वाले कमरे में कभी भी गाढ़े रंग को चुनने के लिए नहीं कहा गया है। सोने के कमरे के लिए हमेशा हल्के रंग का चुनाव करें। यह मन को शांत रखने में मदद करते हैं। वहीं छोटे बच्चों के कमरे के लिए चटकीले रंग का प्रयोग कर सकते हैं। इससे बच्चे एक्टिव रहते हैं। काले या किसी भी गाढ़े रंग से कमरे को नहीं रंगवाना चाहिए। यह कमरे में तेजी से नकारात्मक ऊर्जा को लाते हैं।

नोट : घर में वास्तु के नियम फॉलो करने के लिए एक बार आपको वास्तु एक्सपर्ट से जरूर सलाह लेनी चाहिए। 

सारांश

वास्तु को मानने वाले लोग इसकी महत्ता को समझते हैं। वास्तु के नियम अगर सही तरीके से माने जाए तो ये घर में सुख, समृद्धि और संपत्ति लेकर आते हैं। घर को बनाते वक्त ही वास्तु के नियमों का ख्याल रखा जाता है, और जब बात आती है आपके कमरे की तो वास्तु के नियम का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। कमरे में वास्तु के नियम सही ढंग से मानने पर दम्पत्ति जीवन ज्यादा खुशहाल और लंबा चलता है। आप आज भी अपने कमरे को वास्तु के नियम के अनुसार व्यवस्थित कर सकते हैं।

Logged in user's profile picture




घर में बैडरूम का रंग कैसा होना चाहिए?
सोने वाले कमरे में कभी भी गाढ़े रंग को चुनने के लिए नहीं कहा गया है। सोने के कमरे के लिए हमेशा हल्के रंग का चुनाव करें। यह मन को शांत रखने में मदद करते हैं। वहीं छोटे बच्चों के कमरे के लिए चटकीले रंग का प्रयोग कर सकते हैं। इससे बच्चे एक्टिव रहते हैं। काले या किसी भी गाढ़े रंग से कमरे को नहीं रंगवाना चाहिए। यह कमरे में तेजी से नकारात्मक ऊर्जा को लाते हैं।
वास्तु के अनुसार सोने की पोजीशन क्या होनी चाहिए?
वास्तु में कहा गया है कि कमरे में सोने की पोजीशन हमेशा पूरब की तरफ होनी चाहिए। इससे दिमाग शांत और तेज बनता है। इसके साथ ही इससे जीवन लंबा और खुशहाल बनता है।