गर्मियों के लिए सुपरफूड- बेल है पौष्टिक और टेस्टी

6 minute
Read

Highlights बेल की तासीर ठंडी होने के कारण इसे गर्मी के दिनों में खूब खाया जाता है। बेल शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा पाने में हमारी मदद करता है। यह दिल के लिए, पेट के लिए, त्वचा के लिए और यहां तक की शरीर की प्रतीक्षा प्रणाली के लिए भी काफी मददगार होता है। तो गर्मी के मौसम में न सिर्फ बेल खाने से आपको ठंडक मिलेगी बल्कि यह आपके लिए कई अलग तरीके से भी फायदेमंद रहेगा।

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे मौसम में हम ज्यादातर ठंडी चीजें खाना-पीना चाहते हैं जैसे आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक। लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसी चीजों की तासीर गरम होती है, जिससे हमें इन्हें खाने के कुछ देर के बाद और गर्मी लगने लगती है। फिर ऐसे में गर्मी से बचने के लिए क्या खाना चाहिए? 

गर्मी के मौसम में आप कई प्राकृतिक फल खा सकते हैं, लेकिन इनमें से अगर पौष्टिकता और स्वाद की बात की जाए तो बेल को भूला नहीं जा सकता है। बेल की न सिर्फ तासीर ठंडी होती है बल्कि यह कई गुणों से भरपूर होता है।

इसे दिन के किसी समय पर खाया जा सकता है। लेकिन, तासीर ठंडी होने के कारण दोपहर का वक्त इसे खाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। पेट के रोगों से लड़ने के लिए कई लोग  बेल को खाली पेट भी खाते हैं। इसका जूस पीने से भी आपको कई लाभ मिलेंगे। इसे सलाद, चटनी आदि के रूप में भी खाया जाता है।

बेल खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही स्वादिष्ट बेल का शर्बत पीने में भी लगता है। बेल कई गुणों से भरपूर है। गर्मी के मौसम में बेल खाने से होने वाले लाभ के बारे में आइए जानते हैं। 

गर्मियों के लिए सुपरफूड बेल है कई गुणों से भरपूर : - 

बेल से मिलेगी ठंडक

गर्मी के मौसम के लिए बेल एक ठंडे खाद्य पदार्थ के रूप में जाना जाता है। गर्मी में अगर आप बेल का शर्बत पिएंगे तो इसके प्राकृतिक गुण, आपके शरीर को ठंडक पहुंचाएंगे।

पानी की कमी होगी पूरी

गर्मी में दिन में आप कितना ही पानी क्यूं न पी लें लेकिन प्यास तो लगी ही रहती है। ऐसे में बेल इस प्यास को बुझाने में भी मदद करता है। दरअसल, बेल में पानी की प्रचूर मात्रा होती है। इसके कारण गर्मी के दिनों में शरीर में होने वाली पानी की कमी को बेल पूरा करने में मदद करता है। 

पाचन रखता है दुरुस्त

अन्य कई गुणों से भरपूर बेल, पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छा होता है। बेल में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे हमारा डाइजेशन अच्छा रहता है। यह कब्ज, लूज मोशन, गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

प्रतीक्षा प्रणाली को बनाता है दुरुस्त

बेल में कई एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं और इसके साथ-साथ इसमें विटामिन सी की भी मात्रा अच्छी होती है। इसके कारण यह हमारे शरीर की प्रतीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और कई बीमारियों से लड़ने और बचने में शरीर की मदद करता है। 

त्वचा के लिए भी है बेहतरीन

बेल सेहत का ख्याल रखने के साथ-साथ आपकी त्वचा का ख्याल भी रखता है। बेल खाने से पिम्पल की समस्या दूर होती है और त्वचा भी चमकदार बनती है।

पोषक तत्व से है भरपूर

बेल में इतने गुण होने का कारण है कि यह कई पोषक तत्व से भरा हुआ है। बेल में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर की अलग-अलग तरीके से मदद करते हैं।

दिल के लिए भी है असरदार

बेल दिल की बीमारियों से बचाने में भी काफी सहायक है। बेल का शर्बत पीने से दिल से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा कम होता है। इसके साथ-साथ यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।

खून साफ करता है

माना गया है कि हल्के गुनगुने पानी में बेल का रस मिलाकर पीने से, यह शरीर के खून को साफ करने में भी मदद करता है। इसके परिणाम में शरीर में ज्यादा एनर्जी रहती है और त्वचा भी चमकती है।

कोलेस्ट्रॉल को करता है मैनेज

ऊपर बताए गए तमाम खूबियों के अलावा बेल आपके कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में भी मदद करता है।

ऊर्जा बढ़ाने में सहायक

बेल में प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है, जिसके कारण इसे खाने के बाद आपको एनर्जी मिलती है। इससे सामान्य रूप से होनी वाली थकान भी कम होती है।

बेल के नुकसान 

आमतौर पर तो बेल को खाने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा न खाएं। किसी भी चीज की अति हानि कर सकती है। वहीं कुछ लोगों को बेल से एलर्जी हो सकती है, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।

नोट : - किसी भी तरह बीमारी से अगर आप गुजर रहें हों तो बेल को खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

सारांश 

बेल की तासीर ठंडी होने के कारण इसे गर्मी के दिनों में खूब खाया जाता है। बेल शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा पाने में हमारी मदद करता है। यह दिल के लिए, पेट के लिए, त्वचा के लिए और यहां तक की शरीर की प्रतीक्षा प्रणाली के लिए भी काफी मददगार होता है। तो गर्मी के मौसम में न सिर्फ बेल खाने से आपको ठंडक मिलेगी बल्कि यह आपके लिए कई अलग तरीके से भी फायदेमंद रहेगा।

Logged in user's profile picture




क्या बेल त्वचा के लिए अच्छा है?
बेल सेहत का ख्याल रखने के साथ-साथ आपकी त्वचा का ख्याल भी रखता है। बेल खाने से पिम्पल की समस्या दूर होती है और त्वचा भी चमकदार बनती है।
क्या बेल का शरबत गर्मी में अच्छा है?
गर्मी के मौसम के लिए बेल एक ठंडे खाद्य पदार्थ के रूप में जाना जाता है। गर्मी में अगर आप बेल का शर्बत पिएंगे तो इसके प्राकृतिक गुण, आपके शरीर को ठंडक पहुंचाएंगे।