Tech या STEM में महिलाओं के लिए सरकारी योजनाएं

4 minute
Read

Highlights समय-समय पर और हर साल, भारत सरकार की ओर से महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं लॉन्च की जातीं हैं। आप ऑनलाइन इसके बारे में काफी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बीते सालों में भी सरकार के द्वारा कई योजनाएं लॉन्च की गईं, जिसका लाभ देश की कई महिलाओं को हुआ और अब तक हो रहा है। साइंस और टेक की दुनिया में महिलाओं का योगदान प्रशिक्षण की कमी के कारण कम ही रहा है। सरकार के द्वारा इन क्षेत्रों में शुरू की जाने वाली योजनाएं महिलाओं के लिए अवसर के नए दरवाजे खोलती है।

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

भारत सरकार ने महिलाओं की भूमिका की महत्वता को समझते हुए, STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) और TECH यानि टेक्नोलॉजी क्षेत्र में कई योजनाएं लॉन्च की हैं। यूं तो सरकार की ओर से महिला के समाज में उत्थान के लिए कई योजनाएं आती रहती हैं। लेकिन, भारत सरकार के कदम महिलाओं को लेकर टेक्नोलॉजी क्षेत्र में भी पीछे नहीं रहे हैं। टेक के अंतर्गत आने वाली हर जॉब और करियर तक एक महिला आसानी से पहुंच सके, इसके लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। 

सरकार हर साल कई तरह की योजनाएं और स्कीम लेकर आती है, लेकिन अक्सर ये हर जरूरतमंद तक पहुंच नहीं पाती। इसके पीछे का कारण जागरूकता की कमी हो सकती है। हो सकता है कि टेक के क्षेत्र में भी आने वाली कई सरकारी योजनाओं से आप भी अनजान हों। आपकी मदद के लिए आज हम लेकर आएं हैं, उन सभी योजनाओं की लिस्ट, जिन्हें भारत सरकार ने महिला को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स के क्षेत्र में कारियर बनाने में मदद करने के लिए लॉन्च किया है।

Tech या STEM में महिलाओं के लिए भारत सरकार की योजनाएं : -

दिशा (DISHA) : - 

दिशा यानी कि राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता अभियान, भारत सरकार के द्वारा लॉन्च की गई एक ऐसी योजना है जिसके तहत 52.5 लाख लोगों को आईटी प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण को कई आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता हासिल कर चुकी हैं। इसकी योजना की मदद से कई महिलाएं आईटी और टेक के क्षेत्र में नौकरियां कर रहीं हैं।

स्टेप (STEP) : - 

स्टेप का पूरा मतलब है सपोर्ट टू ट्रेनिंग एंड एम्पलोयमेंट फॉर वीमेन यानी भारत सरकार की एक ऐसी योजना जिसके अंतर्गत महिलाओं को जॉब करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस योजना की मदद से महिलाएं साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रहीं हैं। इस अभियान की मदद से महिलाओं के लिए तकनीकी क्षेत्र में कई अवसरों के दरवाजे खुले।

वेस्ट प्रोग्राम (WEST Programme) : -

वेस्ट भारत सरकार के द्वारा लॉन्च की गई सबसे नई योजनाओं में से एक है। सरकार ने इस प्रोग्राम के तहत लाखों महिलाओं को साइंस, टेक और इंजीयनिरिंग के क्षेत्र में सशक्त बनाने का सपना देखा है। भारत सरकार के इस कदम से कई महिलाओं को साइंटिस्ट, टेक्नीशियन, उद्यमी जैसे बड़े सपने देखने का और उन्हें पूरा करने का मौका मिल रहा है और आगे भी मिलेगा।

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान (PMGDISHA) : - 

भारत सरकार के इस अभियान के तहत महिलाएं डिजिटल साक्षरता प्राप्त कर सकती हैं। इसकी मदद से डिजिटल दुनिया की समझ ले सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को इस अभियान से काफी फायदा होगा। ये योजना महिला और पुरुष दोनों के लिए है। इसकी ट्रेनिंग के बाद आपको एक टेस्ट देना पड़ता है, जिसे पास करने पर आपको एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है, जिसकी मदद से आप एक बेहतर नौकरी और करियर की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। 

सारांश

समय-समय पर और हर साल, भारत सरकार की ओर से महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं लॉन्च की जातीं हैं। आप ऑनलाइन इसके बारे में काफी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बीते सालों में भी सरकार के द्वारा कई योजनाएं लॉन्च की गईं, जिसका लाभ देश की कई महिलाओं को हुआ और अब तक हो रहा है। साइंस और टेक की दुनिया में महिलाओं का योगदान प्रशिक्षण की कमी के कारण कम ही रहा है। सरकार के द्वारा इन क्षेत्रों में शुरू की जाने वाली योजनाएं महिलाओं के लिए अवसर के नए दरवाजे खोलती है।

Logged in user's profile picture




दिशा योजना क्या है?
दिशा यानी कि राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता अभियान, भारत सरकार के द्वारा लॉन्च की गई एक ऐसी योजना है जिसके तहत 52.5 लाख लोगों को आईटी प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण को कई आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता हासिल कर चुकी हैं। इसकी योजना की मदद से कई महिलाएं आईटी और टेक के क्षेत्र में नौकरियां कर रहीं हैं।