पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के 5 देसी उपाय

6 minute
Read

Highlights जरूरी नहीं है कि पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हर महीने दवा ही ली जाए। आप घरेलू नुस्खे और देसी उपाय से भी पीरियड के पेन को अलविदा कह सकते हैं। ग्रीन टी, अजवाइन, हर्बल टी, अदरक और हल्दी वाली चाय, अनानास और पपीता, पीरियड के असहनीय दर्द से आपको राहत दिला सकते हैं।

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

किशोरी लड़कियां हों या महिलाएं, हर कोई पीरियड के तेज दर्द से परेशान रहता है। पीरियड में होने वाला दर्द हर महिला और हर लड़की के लिए अलग-अलग हो सकता है। कुछ को पीरियड में असहनीय दर्द होता है तो कुछ को हल्का-फुल्का। बिना दर्द वाला पीरियड बहुत कम महिलाओं या लड़कियों को ही होता है। 

अगर देखा जाए, तो हम महिलाएं महीने के 15 दिन ही ठीक से रह पाती हैं। महीने के 30 दिन में से 5-6 दिन पीरियड चलते हैं और उससे पहले का पूरा हफ्ता पीरियड के लक्षणों से निपटने में निकल जाता है। ज्यादातर महिलाओं को पीरियड के दौरान, कब्ज, पेट फूलने, शरीर के निचले हिस्से में अकड़न और दर्द के शिकायत रहती हैं। इसके अलावा पीरियड के एक हफ्ते पहले मूड भी अच्छा नहीं रहता है, जरूरत से ज्यादा या कम भूख लगती है, पूरा दिन शरीर थका रहता है और खूब नींद आती है। लेकिन, इन सब चीजों से अधिक जो चीज हमें परेशान करती है, वो है पीरियड का जिद्दी दर्द, जो कि अक्सर बिना दवा लिए नहीं जाता है।

बार-बार किसी भी तरह की दवा लेने से उसके साइड-एफेक्ट्स हो सकते हैं। ठीक, ऐसा ही पीरियड की दवाओं के साथ भी हो सकता है। लेकिन, दवा की जगह आप कुछ देसी उपाय की मदद से भी पीरियड के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि पीरियड के दिनों में आप 5 देसी उपाय की मदद से, असहनीय दर्द से राहत किस तरह से पा सकते हैं।

5 देसी उपाय जो दिलाएंगे पीरियड के दर्द से छुटकारा:

अजवाइन दिलाएगा पीरियड पेन से छुटकारा

जब बात पीरियड पेन की हो तो सबसे अधिक असरदार अजवाइन ही होता है। इसका इस्तेमाल आप पीरियड के दर्द के लिए दो तरीके से कर सकते हैं। जिस वक्त आपको पीरियड पेन हो रहा हो, उस वक्त आप गर्म पानी में अजवाइन उबालकर, इसका पानी चाय की तरह पी सकते हैं। 

दूसरा तरीका है कि आप इसे एक आदत बना लें, महीने में कम-से-कम 15 से 20 दिन, सुबह उठने के साथ खाली पेट इस पानी को पिएं। आप चाहे तो रात में अजवाइन को पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इसे छानकर, इसका पानी पी लें। अजवाइन पीरियड के पेन के लिए एक अचूक उपाय है। मैं अपने पीरियड पेन के लिए भी इस नुस्खे को अपनाती हूं।

ग्रीन या हर्बल टी करेंगे पीरियड के दर्द में मदद

ग्रीन टी या फिर हर्बल टी में एक कंपाउंड पाया जाता है जिसका नाम है एल-थिएनीन (L-theanine)। यह कंपाउंड शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है और पीरियड पेन से भी राहत दिलाता है। एक रिसर्च में यह पाया कि प्रजनन के सालों में जो महिलाएं ग्रीन टी पीती रहीं, उन्हें उन महिलाओं के मुकाबले पीरियड में कम दर्द हुआ, जिन्होनें ग्रीन टी नहीं पी। हालांकि, ग्रीन टी में भी कैफीन की कुछ मात्रा होती है। इसीलिए बेहतर होगा कि आप दिन में एक कप ही ग्रीन या हर्बल टी पिएं और वो भी सुबह के वक्त।

पीरियड पेन में खाएं पपीता या अनानास 

कई बार पीरियड में ब्लड का फ्लो अच्छा नहीं रहता है। इसके कारण भी पेट में दर्द की शिकायत रहती है। अगर आप पूरे महीने अपनी डाइट में फलों को शामिल करते हैं तो यह आपकी सेहत और पीरियड पेन के लिए मददगार होता है। खासतौर पर पपीता और अनानास पीरियड्स के दिनों में मददगार होते हैं। पपीता में कैरोटीन (carotine) होता है, जो पीरियड को अच्छी तरह लाने में मदद करता है। वहीं अनानास में काफी मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो अनियमित पीरियड या पीरियड में कम ब्लड फ्लो जैसी दिक्कतों को ठीक करने में सहायक है। इसके अलावा इनमें मौजूद कुछ एंजाइम, मसल को रिलैक्स करने में भी मदद करते हैं, जिससे पीरियड के दर्द से राहत मिलती है।

पीरियड के दर्द राहत दिलाएगी तुलसी

तुलसी की पूजा तो भारत में काफी होती है, लेकिन तुलसी एक असरदार औषधि भी है। अगर आप पीरियड के दौरान तेज दर्द से परेशान रहते हैं, तो अपनी ग्रीन टी या हर्बल टी में तुलसी के कुछ पत्ते मिलाकर बना सकते हैं। तुलसी वाली ग्रीन टी आपको पीरियड के दर्द से राहत दिलाने में कारगर है। अगर आप हर रोज सुबह तुलसी के दो-तीन पत्ते भी चबाकर खाते हैं तो यह भी कई तरीकों से आपके लिए कारगर होगा। पीरियड के दर्द से राहत दिलाने वाली तुलसी के कोई साइड-एफेक्ट्स नहीं होते हैं।

अदरक और हल्दी वाली चाय

अदरक और हल्दी दोनों में इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। अगर पीरियड में आपको तेज दर्द हो रहा हो, तो अदरक और हल्दी को पानी में अच्छी तरह उबालें और फिर इसे चाय की तरह पिएं। दोनों में मौजूद इंफ्लेमेट्री गुण, आपको पीरियड पेन से राहत दिलाएंगे। इसके अलावा आप अदरक को शहद, पुदीना आदि के साथ उबालकर भी चाय बना सकते हैं। अगर ये भी नहीं करना चाहते हैं तो सिर्फ अदरक का जूस भी आपको पीरियड के दर्द से राहत दिला सकता है। अदरक का जूस बहुत ही कम मात्रा में लें क्योंकि पेट के लिए यह काफी स्ट्रॉंग होता है। बेहतर होगा, अगर आप इसे मिंट के साथ बनाएं। 

सारांश

जरूरी नहीं है कि पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हर महीने दवा ही ली जाए। आप घरेलू नुस्खे और देसी उपाय से भी पीरियड के पेन को अलविदा कह सकते हैं। ग्रीन टी, अजवाइन, हर्बल टी, अदरक और हल्दी वाली चाय, अनानास और पपीता, पीरियड के असहनीय दर्द से आपको राहत दिला सकते हैं।

Logged in user's profile picture